अब प्लास्टिक वेस्ट से बनेगी सड़कें, बरसात में भी नहीं टूटेगी, नई टेक्नोलॉजी से प्लास्टिक मुक्त होगा पूर्णिया 

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. जिले में कचरे वाली प्लास्टिक वेस्ट से सड़क बनेगी. इसको लेकर पूर्णिया नगर निगम ने तैयारी कर ली है. श्रेडिंग मशीन की खरीदारी भी हो गई है. अब पिचिंग सड़कों में प्लास्टिक वेस्ट को तारकोल के साथ मिलाकर सड़क बनाई जाएगी. इसमें नई टेक्नोलॉजी का उपयोग होगा.जानकारी देते हुए पूर्णिया नगर निगम के उप नगर आयुक्त दीनानाथ ने कहा यह नई टेक्नोलॉजी है.

जो प्लास्टिक कचरा बेकार पड़ता है जिसे हमलोग आये दिन फेंकते हैं. अब उस प्लास्टिक को श्रेडिंग मशीन से काटकर तारकोल में मिक्स कर जो तारकोल वाली पिचिंग सड़क बनेगी. उनमें इन कचरे प्लास्टिक का सीमित मात्रा में उपयोग किया जाएगा. सड़के बनाई जायेगी. हालाँकि उन्होंने कहा इसके लिए प्लास्टिक को काटने वाली श्रेडिंग मशीन की खरीदारी हो चुकी है .जिससे मशीन कटाई करेगी और वह अलकतरा में मिक्स किया जाएगा.

यह भी पढ़ें. यह ग्रह हो गए प्रसन्न तो पति-पत्नी के बीच नहीं होगी लड़ाई, ज्योतिषाचार्य से जानें टिप्स

नई टेक्नोलॉजी का होगा उपयोग, सड़कें बनेंगी टिकाऊ
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट से बनने वाली सड़क का लंबा समय तक लस्टिंग देगा. उन्होंने कहा प्लास्टिक कई साल टिकता है. प्लास्टिक और तारकोल को मिक्स करके सड़क बनाई जाएगी, तो निश्चित तौर पर जलजमाव वाली सड़कें जल्दी नहीं टूटेगी और लास्टिंग भी होगा. उन्होंने कहा कि पूर्णिया के लिए यह टेक्नोलॉजी पूर्णिया के लिए बिल्कुल नया होगा.

यह नई तरीके से हम लोग यूज कर रहे हैं. प्लास्टिक से जो पर्यावरण में प्रदूषण फैलता है, उसे रोकने के लिए नगर निगम पूरा प्रयास कर रही है. काफी हद तक कमी आएगी और उसका निष्पादन भी सही ढंग से हम लोग कर पाएंगे. हम लोग पूर्णिया को कचरा मुक्त प्लास्टिक मुक्त बनाने का तैयारी में लगे हैं. जल्द से जल्द प्लास्टिक का उपयोग करके सड़के बनाया जाएगा.

सिटी मैनेजर ने कहा सड़कें होंगी टिकाऊ
वही जानकारी देते हुए नगर निगम पूर्णिया के सिटी मैनेजर शेखर कुमार ने कहा पूर्णिया में नगर निगम के द्वारा प्लास्टिक वेस्ट जो वर्तमान में बेकार हो जाता है. जो प्लास्टिक वेस्ट है उन्हें श्रेडिंग मशीन से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाएगा. जहां भी तारकोल से सड़क बनेगी, उसमें उस मात्रा में मिलाया जाएगा. जिससे सड़क में मजबूती होगी और बरसात के समय में जो सड़क टूटती है, वह नहीं टूटेगी. इसलिए इस नये टेक्नोलॉजी का उपयोग होगा. जल्द ही पूर्णिया वासियों को इसकी सौगात मिलेगी.

Tags: Bihar News, Local18, Purnia news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More