यह ग्रह हो गए प्रसन्न तो पति-पत्नी के बीच नहीं होगी लड़ाई, ज्योतिषाचार्य से जानें टिप्स

अभिनव कुमार/दरभंगा. अक्सर लोग पति पत्नी के बीच के तकरार से परेशान रहते हैं. कई ऐसे नवविवाहित जोड़े से लेकर दंपति हैं जिनके रिश्ते आगे नहीं बढ़ पाते हैं. जो पति-पत्नी के बीच के रिश्ते खराब होने से खुद भी परेशान रहते हैं और पूरे परिवार को इस उलझन में डाले रखते हैं. ऐसे में आज आपको ज्योतिष के कुछ उपाय बताया जाएगा, जिसको अपनाकर दांपत्य जीवन खुशनुमा बना सकता है.

इस ग्रह के कारण होती है लड़ाई
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किस विधि विधान से पूजा करने से पति-पत्नी के बीच के रिश्ते मधुर होते हैं. इस पर विस्तृत जानकारी कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.कुणाल कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि पति पत्नी के बीच में जो संबंध विच्छेद होता है, जिसके कारण गुस्से आते हैं. झगड़ा होताहै. मुकदमा होते हैं. उसका मुख्य कारण मंगल और राहु का दोष होता है. जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न होती है.

करें यह उपाय, बढ़ेगा प्यार
शादी के बाद पति पत्नी के बीच सामंजस के लिए वट सावित्री के पर्व से वटवृक्ष का पूजा करके और वटवृक्ष का जो पल्लव का जो मूल कंद होता है. जिसे मिथिलांचल में टूस्सी कहा जाता है. उसे तीन टूस्सीको तोड़कर अपने आंचल से पूछ कर और पति का ध्यान करके उसका भक्षण करना चाहिए अर्थात उसे खा लेना चाहिए.

चना गुड़ का प्रसाद ग्रहण साथ में करने से दांपत्य जीवन में खुशी और सामंजस बनी रहती है. पूजा विधि की हम बात करें तो साढ़े 13 हाथ का लाल धागा लेकर महिला वट वृक्ष का पूजा करके उसको लपेट दें. उसके बाद जो भक्षण विधि है. वटवृक्ष के टूस्सीका उस विधि को अपनाएं दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी.

Tags: Bihar News, Darbhanga news, Dharma Aastha, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More