सिजेन खान का घरेलू हिंसा के आरोप से इनकार, महिला को लेकर कही बड़ी बात, बोले, ‘कोई FIR दर्ज नहीं हुई…’


नई दिल्ली: मशहूर टीवी एक्टर सिजेन खान (Cezanne Khan) ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है जो दावा कर रही हैं कि उनके खिलाफ घरेलू हिंसा और जबरन वसूली की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है. आयशा पिरानी नाम की महिला खुद को एक्टर की पत्नी बता रही हैं, उन्होंने कहा है कि सिजेन खान ने उनके साथ धोखा किया है और यूएस ग्रीन कार्ड पाने के लिए उनका इस्तेमाल किया है. महिला ने यह भी दावा किया कि उन्होंने 7 जून को एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और उन्हें परेशान करने के मुआवजे के तौर पर 8 लाख रुपये की मांग की है.

‘न्यूज 18’ ने जब सिजेन खान से संपर्क किया, तो उन्होंने महिला को ‘ओब्सेस्ड’ बताते हुए सभी अरोपों से इनकार किया. वे कहते हैं, ‘यह सच नहीं है. मैं यह भी नहीं जानता कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं. कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई. ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है. कोई भी कुछ भी कर सकता है. मेरे पास कुछ नहीं आया. वह महिला ‘ओब्सेस्ड’ है. मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता. यह सब बकवास है.’

महिला का दावा है कि उन्होंने साल 2015 में सिजेन खान से शादी की थी, जिसे एक्टर ने सीक्रेट रखने के लिए कहा था, लेकिन बाद में उनसे तलाक के पेपर पर धोखे से हस्ताक्षर करवा लिए. सिजेन खान, एकता कपूर के टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में अनुराग बसु का रोल निभाकर बेहद लोकप्रिय हो गए थे. श्वेता तिवारी के साथ उनकी केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी. एक्टर को हाल में टीवी शो ‘अपनापन: बदलते रिश्तों का बंधन’ में देखा गया था.

Tags: TV Actor

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More