
इस्लामाबाद. ग्रीस में बोट पलटने से 300 पाकिस्तानियों की हुई मौत के बाद पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government) ने मानव तस्करों की धर-पकड़ शुरू कर दी है. इस बारे में सरकारी अफसर ने बताया कि ग्रीस में हुई बोट एक्सीडेंट में मरने वालों में अधिकतर पाकिस्तानी थे और वे यूरोप में अवैध रूप से जा रहे थे. हालांकि ग्रीस से मरने वालों की सही संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है. अफसर ने कहा कि इस हादसे में 12 पाकिस्तानी नागरिकों ने तैरकर अपनी जान बचा ली थी. अब सरकार ने 12 मानव तस्करोंं को गिरफ्तार किया है, ये लोगों को अवैध तरीके से यूरोप भेज रहे थे.
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि मानव तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इससे जुड़े सभी लोगों को कड़ी सजा मिलेगी. पाकिस्तान ने ग्रीस में हुई दुर्घटना और मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी है. एफआईए अफसर ने बताया कि बीते शुक्रवार से मानव तस्करों पर कार्रवाई हो रही है. अब तक 12 संदिग्ध लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.
मानव तस्करों की धर-पकड़ को लेकर बड़ी मुहिम
डीआईजी आलम शिनवारी ने मीडिया को बताया कि मानव तस्करों की धर-पकड़ को लेकर बड़ी मुहिम चलाई जा रही है. यहां पाकिस्तान में लोगों को बड़े- बड़े सपने दिखाकर दूसरे देशों में भेजने का काम हो रहा था. ये सभी रैकेट चलाने वालों पर सरकार बड़ी कार्रवाई कर रही है. हादसे का शिकार हुई बोट में पीओके (पाकिस्तान के कब्जा वाले कश्मीर के खुरईरत्ता और चरहोई के रहने वाले 21 पाकिस्तानी नागरिक थे. जांच अधिकारी बताया चौधरी जुल्करनैन, तलत कियानी और खालिद मिर्जा जैसे हाई-प्रोफाइल नामों सहित कुछ पाकिस्तानी, जो यूरोप में मानव तस्करी में शामिल हैं.
यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रीस के पास पलटी थी बोट
प्रवासियों को लेकर जा रही बोट ग्रीस के तट पर मंगलवार देर रात को पलटने के बाद डूब गई थी, जिससे कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई थी, कई अन्य लापता हैं. अधिकारियों ने बताया कि ये सभी प्रवासी यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे. तटरक्षक बल, नौसेना और विमानों ने रात भर व्यापक स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान चलाया. तटरक्षक बल के प्रवक्ता निकोस अलेक्सियो ने सरकारी ‘ईआरटी टीवी’ को बताया कि यात्रियों की संख्या का सटीक अनुमान लगाना असंभव है. वहीं, कालामाटा के दक्षिणी बंदरगाह शहर के डिप्टी मेयर आयोनिस ज़ाफ़िरोपोलोस ने बताया कि ऐसे संकेत मिले हैं कि नौका में 750 से अधिक लोग सवार थे.
.
Tags: Human trafficking, Pakistan, Pakistan news, पाकिस्तान
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 16:12 IST






