Viral Video: हिरन पर गोरिल्ला को आया प्यार, झट से दोस्ती के लिए बढ़ाया हाथ, मगर रत्ती भर भी नहीं दिया भाव

सोशल मीडिया पर यूं तो वाइल्डलाइफ से जुड़े ढेर सारे वीडियोज देखने को मिलते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिनमें जानवरों की क्यूटनेस आपका दिल जीत लेगी. कई बार जानवर अपने मूल प्रवृत्ति से इतर इतने क्यूट नजर आते हैं कि यकीन ही नहीं होता कि ये इंसान नहीं जानवर हैं और ये क्यूटनेस तब और ज्यादा नजर आती है, जब जानवर अपने बचपन के दौर में हों. सोशल मीडिया पर एक बेबी गोरिल्ला और बेबी डियर का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जहां दोनों एक दूसरे से दोस्ती की कोशिश आपको मुस्कुराने पर मजबूर कर देगी.

ट्विटर अकाउंट @historyinmemes पर शेयर वीडियो में एक बेबी गोरिल्ला हिरण पर प्यार जताता नज़र आया. जिसमें बेबी गोरिल्ला और हिरण को एक दूसरे के साथ देखकर आपको बहुत अच्छा लगेगा. हिरण को देखते ही बेबी गोरिल्ला को उस पर प्यार आ जाता है और वो उससे दोस्ती करना चाहता है. लेकिन हिरण की बेरूखी उसे निराश कर देती है. वीडियो ज़बरदस्त वायरल हो गया. जिसे अब तक 88 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं.

बेबी गोरिल्ला और हिरण का क्यूट वीडियो
सोशल मीडिया पर गोरिल्ला और हिरण का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें गोरिल्ला हिरण को देखते ही उस पर मुग्ध हो जाता है और उसके करीब जाकर उसे छूने की कोशिश करता है. इस दौरान हिरण शायद थोड़ा असहज हो गया और वो गोरिल्ला से मुंह फेरने लगा. गोरिल्ला ने फिर भी दोस्ती की कोशिश जारी रखी. लेकिन हिरण के रवैए ने उसका दिल तोड़ दिया. तो ऐसे में गोरिल्वोला ने भी आगे बढ़ने में ज्यादा देर नहीं लगाई और चलता बना. वीडियो में दोनों बेबी एनिमल्स की हरकतें लोगों को खूब पसंद आई और ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा.

Tags: Ajab Gajab news, Amazing wildlife video, Khabre jara hatke

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More