JEE Advanced Result: रुद्र ने हासिल की 483वीं रैंक, मां ने 14 दिनों तक जलाई थी अखंड ज्योति


आकाश कुमार/जमशेदपुर. जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी हो चुका है. जमशेदपुर के रुद्र सिन्हा ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया 483वीं रैंक हासिल की है. रुद्र ने जमशेदपुर में दूसरा व झारखंड में चौथा स्थान प्राप्त किया है. रुद्र की 12वीं तक की पढ़ाई लोयला स्कूल से पूरी हुई है. इसके अलावा एक निजी कोचिंग में पढ़ाई कर जेईई की तैयारी की. रुद्र इस परीक्षा के लिए रोजाना 10 से 11 घंटे पढ़ाई करते थे.

इस परीक्षा में सफलता के पीछे सिर्फ रुद्र की ही मेहनत नहीं है, बल्कि उसकी मां की लगन भी जुड़ी हुई है. बेटे की सफलता के के लिए मां ने भी कम तपस्या नहीं की. रुद्र की मां शालिनी सिन्हा ने बेटे की परीक्षा के दौरान 14 दिनों तक अखंड ज्योति जलाई. इस दौरान वह लगातार बेटे के अच्छे अंक के लिए कामना करती रहीं. आज बेटे की मेहनत व मां की मन्नत दोनों सफल हुई. रुद्र के पिता अजय सिन्हा वन विभाग से रिटायर्ड हैं.

रुद्र को कराटे का भी शौक
रुद्र ने बताया कि उसका सपना आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने का है. वह बचपन से एक सफल इंजीनियर बनना चाहता है. बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए रोजाना 10-11 घंटे पढ़ाई की. साथ ही प्रीवियस ईयर के क्वेश्चन पेपर भी बनाए. रुद्र का मानना है कि तैयारी में कोचिंग की अहम भूमिका होती है. उसे पढ़ाई के साथ गिटार बजाना व कराटे खेलना पसंद है. वह कराटे में ब्लैक बेल्ट भी हासिल कर चुका है. श्रीलंका में इंटरनेशनल स्तर पर हुई प्रतियोगिता जीत चुका है.

मां ने भी किया तप
रुद्र की माता ने बताया कि उन्होंने 14 दिनों तक अखंड ज्योति जलाई थी. 14 दिनों तक वह रोजाना रुद्र के अच्छे अंक लाने की कामना भगवान से करती थी. वह फल उन्हें आज हासिल हो गया. उनका बेटा सफल हो गया.

.

FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 21:40 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More