अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो जान लें ये बातें, इन गाइडलाइन को फॉलो नहीं किया तो नहीं होंगे दर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. अगले महीने शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को देखते हुए श्राइन बोर्ड की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए विस्‍तृत दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. साउथ कश्‍मीर के हाई एल्‍टीट्यूड पर यात्रियों को अक्‍सर सांस लेने में तकलीफ होने लगती है. साथ ही बर्फ में स्किन से जुड़ी समस्‍या होना भी आम है. यही वजह है कि सभी श्रद्धालुओं को एक महीने पहले ही यात्रा को लेकर अपनी तैयारी पूरी करने की सलाह दी गई. श्रद्धालुओं का पहला बैच 30 जून को जम्‍मू से निकलेगा. यह यात्रा कुल 62 दिनों तक चलेगी. अमरनाथ यात्रा को दो मार्गों से किया जा सकता है.

पहला परंपरागत 42 किलोमीटर का रास्‍ता है जो अनंतनाग जिले में नुनवान-पहलगाम होते हुए गुजरता है. दूसरा रास्‍ता महज 14 किलोमीटर का है लेकिन यहां पर यात्रियों को खड़ी चढ़ाई से होते हुए गुजरना होता है. गांदरबल जिले में बालटाल से होकर यह रास्‍ता गुजरता है. बीते दिनों गृह मंत्री अमित शाह ने जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा व सेना के अधिकारियों के साथ दिल्‍ली में मीटिंग कर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया था.

यह भी पढ़ें:- ‘…तो भरपाई करने में सदियां गुजर जाएं’, गीता प्रेस विवाद पर आचार्य प्रमोद ने कांग्रेसी नेताओं को लताड़ा

” isDesktop=”true” id=”6584339″ >

अमरानाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को दिए गए ये दिशानिर्देश
1. अमरनाथ यात्रा शुरू करने से पहले ही श्रद्धालुओं को अपनी शारीरिक फिटनेस को दुरुस्‍त करने की सलाह दी गई. सभी श्रद्धालु मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक शुरू कर दें. यात्रा से एक महीने पहले ही उन्‍हें रोजाना चार से पांच किलोमीटर पैदल यात्रा करनी चाहिए.
2. सभी श्रद्धालु गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें और इसके साथ ही वो योगा भी करें. खासतौर पर सभी को प्राणायाम करना चाहिए ताकि हाई एल्‍टीट्यूड पर उन्‍हें सांस लेने में दिक्‍कत ना हो.
3. अगर आपके साथ कोई पहले से जारी मेडिकल कंडीशन है तो फिजिशियन से जरूर सलाह ले लें.
4. ऊपर चढ़ते वक्‍त धीरे चलें. खड़ी चढ़ाई के बाद थोड़ा वक्‍त लें ताकि वहां के वातावरण के अनुकूल खुद को ढाला जा सके.

Tags: Amarnath Yatra, Lord Shiva

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें