21 जून को होने वाले 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी पूरी, हर घर आंगन योग शिविर का शुभारंभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


संजय यादव/बाराबंकी. बाराबंकी जिलें में 21 जून को होने वाले 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर आयुष विभाग द्वारा शुक्रवार से योग सप्ताह के रूप में “हर घर आंगन योग” शिविर का कमला नेहरू पार्क में आयोजन किया गया. योग को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को ‘इंटरनैशल योग दिवस’ मनाया जाता है.

जिलें में आयोजित शिविर में योग वेलनेस सेंटर के योग गुरु शिवांश पाठक ने लोगों को विभिन्न क्रियाओं द्वारा योगाभ्यास कराया और लोगों को समझाया कि योगा करने से हमारा शरीर स्वस्थ्य और निरोगी होता है. योगा सभी को करना चाहिए. योगा हमारे शरीर में होने वाली बीमारियों से बचाता है और शरीर में फुर्ती रहती है. योगा से हम अपने शरीर को फिट भी रख सकते हैं.

हर घर आंगन योग कार्यक्रम का आयोजन

जिला आयुष अधिकारी सुशील चौधरी ने बताया कि 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी जी के निर्देश पर बाराबंकी जिले में आज से एक सप्ताह के लिए “हर घर आंगन योग” शिविर का आयोजन किया गया है. ये शिविर जिले के सभी सरकारी चिकित्सालय, ब्लॉक मुख्यालय सहित सभी ग्राम पंचायतों में योग शिविर के माध्यम से लोगों को 21 जून को होने वाले 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है. लोगों से अपील की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग योग दिवस से जुड़े और योग दिवस को सफल बनाएं.

.

FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 20:48 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें