निर्माणाधीन विद्यालय में नाबालिग किशोरियों से बंधुआ मजदूरी का आरोप, पैसा मांगने पर मारपीट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अखिलेश सोनकर/चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में नाबालिग से बंधुआ मजदूरी कराने का विरोध करने पर दबंगों ने नाबालिग के भाई की जमकर पिटाई कर दी है. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया है. मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरहट कालोनी के पास बन रहे विकलांग विद्यालय का है. जहां विकलांग विद्यालय का निर्माण कार्य चालू है जो ठेकेदार व उनके साथियों द्वारा गांव की नाबालिक लड़की से जबरदस्ती बहला फुसला कर बाल मजदूरी करवाई जा रही है और उनका आधार कार्ड लेकर उनकी उम्र बढ़ाकर उनसे बंधुआ मजदूरी करवाई जा रही है.

किशोरी की मां ने आरोप लगाते हुए बताया है कि वहां पर मौजूद ठेकेदार व उनके साथियों के द्वारा जब हम काम पर निकल जाते हैं तो वह हमारे घर आकर हमारी बेटी को काम के लिए बुलाकर ले जाते हैं. ठेकेदार व उनके साथियों द्वारा कोई भी महिलाओं को काम में नहीं लगाया जाता है.

बहन को मजदूरी करने से मना करने गया था युवक
वह सिर्फ लड़कियों को ही काम पर लगाते हैं और कई महीने मजदूरी कराने के बाद भी उनकी मजदूरी नहीं देते है जिससे आज उसका बड़ा बेटा अपनी बहन को मजदूरी करने से मना करने के लिए विद्यालय गया हुआ था जहां ठेकेदार और उनके गुर्गों ने उसके बेटे की जमकर पिटाई कर दी है.

पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने का आरोप
पीड़ित किशोरी के भाई का कहना है कि जब वह अपनी बहन को काम से बुलाने के लिए गया तो वहां पर मौजूद अनुज, पिंटू, दुर्गेश सहित उनके अन्य साथियों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी और मुझको लाठी-डंडों और रॉड से मारकर लहूलुहान कर दिया. इसके खुद ही पुलिस को सूचना दे दी.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई और रात में हमारे साथ साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को भी छोड़ दिया गया. जबकि इस पूरे मामले में विकलांग विश्वविद्यालय में काम करवा रहे दुर्गेश का कहना है कि हमारे द्वारा कोई भी मारपीट नहीं की गई है और ना ही हमने किशोरी का आधार कार्ड अपने पास रखा है.

फिलहाल पूरे मामले को लेकर मानिकपुर के थाना अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह का कहना है कि मारपीट की सूचना पुलिस को मिली थी जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में ले आई थी और दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं जिस पर मामले की जांच की जा रही है. आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Chitrakoot News, Local18, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें