गलत तरीके से तो नहीं उबालते दाल, जान लें पकाने का सही तरीका, हमेशा बनेगी परफेक्ट और टेस्टी


हाइलाइट्स

दाल को उबालने से पहले अच्‍छी तरह धोना जरूरी होता है.
उबालने के लिए आप दाल से 3 गुना ज्‍यादा पानी डालें.

How To Cook Perfect Dal: दाल हर घर में बनाई जाती है. यह जितना स्‍वादिष्‍ट होती है, सेहत के लिए भी ये काफी फायदेमंद होती है. फाइबर, प्रोटीन, मिनरल्‍स, विटामिन्‍स से भरपूर दाल को लोग अलग अलग तरीके से बनाते हैं और डाइट में शामिल करते हैं. लेकिन कई लोगों की समस्‍या होती है कि उनकी दाल एक बार में अच्‍छी तरह से उबलती नहीं. कई बार उबलने के बाद भी उनमें दाने रह जाते हैं जो स्‍वाद को बेकार बना देते हैं. यही नहीं, कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनके यहां की दाल में पानी अधिक हो जाता है या वे सूखे सूखे लगते हैं. दरअसल, दाल को उबालते वक्‍त कुछ बातों को ध्‍यान में रखना बहुत जरूरी होता है. आइए जानते हैं कि आप किन बातों को ध्‍यान में रखते हुए दाल सही तरीके से उबाल सकते हैं.

इस तरह उबालें दाल

धोने का तरीका
आप जिस भी दाल का प्रयोग करें उसे कम से कम 2 से 3 बार अच्‍छी तरह धोना जरूरी है. ऐसा करने से गंदगी के साथ स्‍मेल भी दूर होगा.

दाल को फुलाएं
दाल को उबालने से पहले कम से कम 15 से 20 मिनट तक पानी में डुबोकर रखें. ऐसा करने से दाल थोड़ी फूल जाएगी और इसे पकने में अधिक समय नहीं लगेगा.

 

नाप कर डालें पानी
अगर आप एक कटोरी दाल बना रहे हैं तो सबसे पहले पैन या प्रेशरकुकर में तीन, साढ़े तीन कप पानी डालें. ऐसा करने से इसका कंसिस्‍टेंसी परफेक्‍ट रहेगा.

इस तरह उबालें
सबसे पहले पैन या प्रेशर कुकर में पानी डालें. अब इसमें एक चम्‍मच नमक, आधा चम्‍मच हल्‍दी पाउडर डालें. पानी में उबाल आ जाए तो दाल डाल लें. अब इसे ढंक दें, या प्रेशर कुकर का ढक्‍कन लगा लें. आंच मीडियम रखें.

ये भी पढ़ें: सूजी और आटे में लग जाते हैं कीड़े, 5 मामूली तरीकों का करें इस्तेमाल, हमेशा रहेगा एकदम फ्रेश

तेल का करें प्रयोग
अगर आप उबालते वक्‍त दाल के साथ एक चम्‍मच तेल भी डालेंगे तो इससे दाल में चमक बनी रहेगी. यह ट्रिक दाल तड़का के लिए परफेक्‍ट है.

कितनी देर उबालें
अगर आप प्रेशर कुकर में दाल बना रहे हैं तो 3 से 4 सीटी लगाएं. गैस से उतारने के बाद सीटी अपने से निकलने दें. अगर आप पैन में दाल बना रहे हैं तो कम आंच पर 15 मिनट तक दाल को उबालें. ऐसा करने से ये परफेक्‍ट बनेगी.

ये भी पढ़ें: आसान तरीकों से पाएं सिंक के कीड़ों से छुटकारा, सफाई करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

अच्‍छी तरह मिलाएं
अगर आपको मिली हुई दाल पसंद है तो आप दलघटना या हैंड मिक्‍सर की मदद से दाल को अच्‍छी तरह से मिलाएं. अगर ये गाढ़ी हो गई है तो आप इसमें ठंडे पानी की बजाय गर्म पानी थोड़ा थोड़ा कर मिलाएं.

छौंक दें
आप अपने मन के मुताबिक, इसे प्‍याज, लहसुन जीरा, मिर्च या हींग, जीरा से छौंक लगाएं और ढंक कर छोड़ दें. आपकी परफेक्‍ट दाल पक कर तैयार है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More