अहमदाबाद में कल से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, PM मोदी ने भेजा प्रसाद, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे मंगला आरती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. अहमदाबाद में मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की 146वी रथयात्रा निकलेगी. जिसके चलते शहरभर में चाकचौबंध सुरक्षा व्यवस्था की गई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुबह भगवान जगन्नाथ की मंगल आरती करेंगे. सुबह सात बजे मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल पहिंद रस्म अदा करेंगे जिस में भगवान जगन्नाथ के रास्ते को सोने के झाड़ू से साफ़ किया जाता है और उसके बाद मुख्यमंत्री भगवान के रथ को खींचेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजा प्रसाद.

भगवान जगन्नाथ के साथ बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के रथ भी होंगे. शहरभर के लोग भगवान जगन्नाथ की आरसी झलक पाने के लिये सड़कों पर होंगे. रथ शहर के कई संवेदनशील इलाक़ों से गुजरेंगे जिसके चलते 26 हज़ार से भी ज़्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा बंदोबस्त में लगे हुए है. इस साल पहली बार 3Dमैपिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसकी ऑनलाइन ट्रैकिंग होगी। लाईव फीड मिलने से रथ कहाँ है ? मौक़े पर स्थिति क्या है इसकी पल पल की नज़र कमांड कंट्रोल रूम से रखी जायेगी.

यह भी पढ़ें: ‘…तो भरपाई करने में सदियां गुजर जाएं’, गीता प्रेस विवाद पर आचार्य प्रमोद ने कांग्रेसी नेताओं को लताड़ा

” isDesktop=”true” id=”6583435″ >

मोदी जी ने भेजा प्रसाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही रथ यात्रा के दौरान अहमदाबाद में मौजूदा ना रहें लेकिन इसके बावजूद वो अपनी उपस्थिति किसी ना किसी रूप में दर्ज करा रहे हैं. भगवान जगनाथ के भोग के लिए जो प्रसाद आ रहा है वो पीएम नरेंद्र मोदी ही भिजवा रहे हैं. बताया गया कि हर साल प्रधानमंत्री जगनाथ यात्रा के दौरान प्रसाद भिजवाते हैं. प्रसाद के रूप में ड्रायफ्रूट,आम, जामुन, मुंग,ककड़ी आदि को भेजा है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें