
जुगल कलाल/ डूंगरपुर. खेती-किसानी को अक्सर लोग घाटे का प्रोफेशन मानते हैं. हालांकि, इस वहम को प्रगतिशील किसानों ने कई बार दूर किया है. डूंगरपुर के माडा गांव के रहने वाले प्रगतिशील किसान सुरेश पटेल सब्जियों से कमाई के मामले में नौकरीपेशा लोगों को भी पीछे छोड़ रहे हैं. खेती करके वह सालाना 12 से 15 लाख रूपये की आमदनी कर रहें है.
खेती किसान सुरेश पटेल का पुश्तैनी काम है. लेकिन उस समय खेती सिर्फ़ गेहूं, मक्का और चावल खेती करते थे. जब से खेती जम्मेदारी सुरेश ने संभाली है तब से खेती की उनकी इनकम डबल हो गई. सुरेश ने पारंपरिक खेती छोड़ सब्जियों की खेती शुरू की. एक समय जहां 4 बीघा में खेती करने वाले सुरेश के पास आज 50 बीघा जमीन है. अपनी खेती से ना केवल सुरेश अपने परिवार को आर्थिक मजबूत कर रहें है. बल्कि 8 से 10 महिलाओं को रोजगार भी दे रहे है.
सब्जियों की खेती में बंपर मुनाफा
किसान सुरेश पटेल बताते हैं कि अगर किसान पारंपरिक खेती के साथ सब्जियों की खेती करे तो उसे काफी लाभ मिल सकता है. उन्होंने जब खेती शुरू की थी तो लोग इसे घाटे का काम मानते हैं. अब बड़ी संख्या में किसान खेती के गुण सीखने आते हैं. आगे सुरेश बताते है कि, सब्जियां की खेती ऐसी है जो कि हर मौसम की जा सकती है और सब्ज़ियों की डिमांड हमेशा रहती है. इसके साथ ही इसमें मुनाफा भी काफी होता है.
खुद ने मंडी लगाई दुकान
सुरेश के सब्जियों से इतना सारा मुनाफा कमाने के पीछे एक ओर वज़ह भी है. सुरेश सब्जियों को किसी सब्ज़ी विक्रेता को नही देते है. जबकि वो खुद सुबह अपनी पिकअप में सब्जियां भरकर डूंगरपुर मंडी जाते हैं और वहां जाकर खुद की दुकान लगाकर सब्जियों को होलसेल में बेचते है. जिससे जो सब्जी विक्रेता का कमीशन होता वो उन्हें नहीं देता पड़ता है और उन्हें मुनाफा भी अधिक होता है.
.
Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 19:32 IST






