
पुनीत माथुर/ जोधपुर. पश्चिमी राजस्थान में सूर्य देवता लगभग पूरे साल मेहरबान रहते हैं और इसी का फायदा अब आम आदमी को मिलने लगा है. सूर्य देवता की इस मेहरबानी को लोग सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन में उपयोग ले रहे हैं और अपने बिजली के बिल से मुक्ति पा रहे हैं. दरअसल रोजाना बिजली कटौती और बिजली के बिल से मध्यमवर्ग खासा परेशान रहता है. ऐसे में अब मध्यम वर्ग के लोग बड़ी संख्या में सोलर पैनल को अपना रहे हैं सोलर पैनल लगाने पर सरकार सब्सिडी भी दे रही है.
सोलर पैनल 3 तरह के होते हैं एक ऑन ग्रिड सोलर पैनल, दूसरा ऑफ ग्रिड सोलर पैनल और तीसरा हाइब्रिड सोलर पैनल इन सोलर पैनलों को आप अपनी छत पर लगा सकते हैं. ऑन ग्रिड सोलर पैनल में सोलर पैनल से निकलने वाली बिजली को सीधे फिर से ग्रिड की तरफ भेज दिया जाता है और यह सोलर पैनल काफी सस्ता भी होता है. ऑफ ग्रिड सोलर पैनल में उत्पादन की जा रही बिजली ग्रिड में नहीं भेजी जाती जबकि घर में लगी बैटरी मैं उसको इकट्ठा की जाती है. यह ऑफ ग्रिड सोलर पैनल खासतौर से उस जगह पर लगाए जाते हैं, जहां बिजली की आपूर्ति नहीं होती वहीं आजकल हाइब्रिड सोलर पैनल भी लगाए जाने लगे हैं इसमें बैटरी में विद्युत इकट्ठी होने के बाद एक्स्ट्रा बिजली को ग्रिड की तरफ भेज दिया जाता है.
अगर आपके बिजली के घर का बिल 1000 रूपये तक आता है तो आप डेढ़ किलो वाट का सोलर पैनल लगवा सकते हैं और अपने बिजली के बिल से लगभग मुक्ति पा सकते हैं. वहीं अगर आप कूलर पंखा और फ्रिज भी सोलर पैनल की मदद से चलाना चाहते हैं तो आपके लिए 3 किलो वाट का सोलर पैनल उपयोगी हो सकता है. साथ ही यदि यदि आप AC तक चलाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 5 किलो वाट या फिर उससे बड़ा सोलर पैनल लगवाना होगा अब आपको सोलर पैनल की रेट भी बता दे तो बिना सब्सिडी के 1 किलो वाट का ऑन ग्रिड सोलर पैनल 60 हजार और ऑफ ग्रिड सोलर पैनल 90 हजार रूपये का पड़ेगा. वहीं अगर आप हाइब्रिड सोलर पैनल लगवाना चाहेंगे तो वह एक लाख रूपये के लगभग होगा आपको यहां भी यह बता दें कि सरकार महज ऑन ग्रिड सोलर पैनल पर ही सब्सिडी देती है और यह सब्सिडी 20% से 40% हो सकती है.
सरकार ने नेट मीटरिंग स्कीम 2015 में शुरू की और उसके बाद से ही सोलर पैनल को लेकर काफी जागरूकता आई है. नेट मीटरिंग स्कीम के तहत नेट मीटर लगने पर सोलर पैनल से बनने वाली बिजली और आप के उपयोग में आने वाली बिजली की रीडिंग आती है और अगर आप का बिजली का उत्पादन और खपत दोनों बराबर है तो आपके बिजली का बिल जीरो होगा. आप अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो उसमें 8 से 10 उपकरण लगेंगे सोलर प्लेट, इनवर्टर, स्टैंड, केबल मीटर, नेट मीटरिंग का सामान और तड़ित चालक जैसे सामान इस सौर ऊर्जा पैनल मेंलगाएजातेहैं.
.
Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 18:18 IST






