
नई दिल्ली. पाकिस्तान के युवा प्लेयर मोहम्मद हारिस (Mohammad Haris) की पहचान फिलहाल शॉर्टर फॉर्मेट के खिलाड़ी के तौर पर हैं. दाएं हाथ के बैटर के अलावा ऑफ ब्रेक बॉलिंग व विकेटकीपिंग में भी माहिर हारिस अब तक पांच वनडे और 9 टी20 में पाकिस्तान (Pakistan cricket Team) की ओर से खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने स्ट्रोक खेलने की अपनी काबलियत से हर किसी को प्रभावित किया है. हालांकि हारिस पहचान सिर्फ ‘व्हाइट बॉल प्लेयर’ के तौर पर नहीं रखना चाहते. वे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में मुल्क की टीम की ओर से खेलना चाहते हैं और क्रीज पर रहते हुए धैर्य के साथ बैटिंग करना भी सीख रहे हैं.
हारिस ने Geo News के साथ खास बातचीत में कहा, ‘मुझे बैटर के तौर पर अधिक धैर्य रखने की जरूरत है और मैं इस पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं.’ उन्होंने कहा, ‘मैं चौके-छक्के मार सकता है लेकिन मुझे सिंगल और डबल को भी अपने खेल में शुमार करना होगा, इसके लिए मैं अपने ग्राउंड शॉट में सुधार की कोशिश कर रहा हूं.’
क्रिकेट की तीनों फॉर्मेट में खेलने की चाहत जताते हुए भारत के ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ टी20 फॉर्मेट का बैटर बनकर नहीं रहना चाहता. मैं पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहता हूं. मैं तेजी से बैटिंग करता हूं इसके मायने यह नहीं हैं कि मेरा खेल केवल टी20 के लिए ‘सूट’ करता है. ऋषभ पंत और गिलक्रिस्ट जैसे प्लेयर ने इसी गति से बैटिंग करके खेल के सभी फॉर्मेट में सफलता हासिल की है.’
‘रिजवान से मैंने बहुत कुछ सीखा है’
विकेटकीपर के तौर पर पाकिस्तान टीम में रिजवान से कांपिटीशन के बारे में 22 वर्षीय हारिस ने कहा, ‘बगैर किसी शक, रिजवान पाक टीम के फर्स्ट च्वाइस विकेटकीपर हैं. टीम में विकेटकीपर के तौर पर स्थान के लिए हमेशा कड़ा मुकाबला रहता है, इसलिए मैं बेहतर फील्डर बनने की भी कोशिश कर रहा हूं ताकि खालिस बैटर के तौर पर टीम में जगह बना सकूं. मैंने रिजवान से काफी कुछ सीखा है जब अचछा प्रदर्शन नहीं कर पाता तो आमतौर पर वे पहले शख्स होते है जो मेरा समर्थन करते हैं. जब हम खैबर पख्तूनख्वा से खेलते थे तब उन्होंने मुझे खेलने के कई मौके भी दिए.’9 टी20I में 14 के औसत और 127 के स्ट्राइक रेट से हारिस 126 रन बना चुके हैं. 5 वनडे मैचों की चार पारियों में 27 रन ही उनके नाम दर्ज हैं.
.
Tags: Mohammad Rizwan, Pakistan cricket team, Rishabh Pant
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 18:08 IST






