रेगिस्‍तान में बाढ़ से हाहाकार तो भीषण गर्मी से जूझ रहा उत्‍तर भारत, यूपी-बिहार में 100 की मौत!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बिपरजॉय तूफान के बाद राजस्‍थान में भारी बारिश ने तबाही मचाई है.
मौसम विभाग ने यूपी, बिहार के अलावा झारखंड, ओडिशा और छत्‍तीसगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

नई दिल्‍ली. बिरजॉय तूफान का लैंडफॉल भले ही 15 जून को हो चुका हो लेकिन यह अब भी तबाही मचा रहा है. राजस्‍थान के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. बाड़मेर, सिरोही और जालोर जैसे जिलों में भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. गुजरात में भी कई स्‍थानों पर ऐसी ही स्थिति है. एक तरफ रेगिस्‍तान में बारिश हो रही है तो वहीं उत्‍तर-प्रदेश और बिहार के क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में हैं. बताया जा रहा है कि गर्मी के चलते इन दोनों राज्‍यों में मिलाकर करीब 100 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. अमस और सिक्किस भी बाढ़ की चपेट में हैं.

राजस्‍थान के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां भारी बारिश के चलते पांच फीट तक पानी भर गया है. अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्‍पताल में पानी भर गया है, जिसके चलते मरीजों को इलाज मिलने में भी दिक्‍कत हो रही है. रानीवाड़ा में सुरावा बांध में जरूरत से ज्‍यादा पानी भरने के कारण उसे छोड़ दिया गया. जिसके चलते सांचौर की सड़के पानी में डूब गई. यहां पांच फीट तक पानी भर गया. मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को पूरा दिन पाली में 226 MM, सिरोही में 155 MM, जालोर में 123 MM, जोधपुर में 91 MM तक बारिश हुई. इससे पहले रविवार सुबह साढ़े 8 बजे तक जालोर में 336 MM, जसवंतपुर में 291 MM, रानीवाड़ा में 317 MM, शिवगंज में 315 MM बारिश हुई थी.

असम-सिक्किम में बाढ़ से भारी तबाही
उधर, नॉर्थ-ईस्‍ट के राज्‍य सिक्किम और असम भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं. असम के 12 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है. मौसम विभाग के मुताबिक ब्रह्मपुत्र और उसकी कई सहायक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. जिसके चलते असम के 142 गांवों में मिलाकर 1,510 हेक्‍टेयर फसल खराब हो गई है. असम राज्‍य के डिजास्‍टर मैनेजमेंट के मुताबिक लखीमपुर, नावांग, नलबाड़ी, सोनितपुर, तिनसुकिया, उदलगिरी, कछार, दारंग व कुछ अन्‍य जिले बाढ़ की चपेट में हैं. यहां 33,400 लोग बाढ़ के पानी के चलते प्रभावित हुए हैं. सिक्किम में भी मूसलाधार बारिश के चलते 100 घर क्षतिग्रस्‍त हुए हैं. साथ ही एक पुल को भी नुकसान पहुंचा है. कई स्‍थानों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं.

बिहार में 24 घंटे में 44 लोगों की गर्मी से मौत
यूपी और बिहार में गर्मी सितम ढा रही है. बताया जा रहा है कि पूवी उत्‍तर प्रदेश में तेज गर्मी के चलते बीते चार दिन में 57 लोगों की मौत हो चुकी है. कुछ ऐसा ही हाल बिहार का भी है जहां बीते 24 घंटे में ही गर्मी के चलते 44 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. बताया जा रहा है कि इन 44 मौतों में से 35 केवल पटना शहर में हुई. मौसम विभाग ने पांच राज्‍यों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है जिसमें ओडिशा, झारखंड और छत्‍तीसगढ़ भी शामिल हैं.

Tags: Assam Flood, Rajasthan news, Weather Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें