
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुछ मुस्लिम युवकों ने हिंदू युवक के गले में पट्टा डालकर उसे कुत्ते की तरह घुमाया था. अब इस मामले में बवाल मच गया है. इस घटना में तीन मुख्य आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है. आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) की कार्रवाई की जा रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मामले पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर को आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर नजीर पेश करने को कहा है.
.
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 16:07 IST
Author: Jagran Times
Post Views: 33






