बीवी से गद्दारी की, तो नौकरी से निकाल देती है कंपनी! नहीं चलाने देती है शादी के बाद अफेयर …

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Company Fires Staff for Extramarital Affair: कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को कुछ सुविधाएं दी जाती हैं और साथ ही कुछ हिदायतें भी दी जाती हैं. अगर कोई उसके नियम-कानून का उल्लंघन करता है तो सज़ा भी दी जाती है. ये नियम कंपनी खुद तय करती है और कर्मचारी इस पर अपनी सहमति भी देते हैं. आज हम एक ऐसी कंपनी के बारे में बताएंगे, जो अजीबोगरीब नियम की वजह से चर्चा में है.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ये कंपनी चीन के ज़ेजियांग प्रांत में है. 9 जून को इस कंपनी की ओर से ये आदेश जारी किया गया कि यहां काम करने वाले कर्मचारियों का अगर शादी से इतर कोई संबंध पाया गया, तो उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ जाएगा. जी हां, आपने सही सुना, कंपनी में काम करने की यही शर्त है.

बीवी से गद्दारी की, तो घर जाओ
कंपनी का ये अजीबोगरीब ऑर्डर हर किसी पर लागू किया जाएगा. कंपनी की ओर से बताया गया है कि ये संस्था के आंतरिक प्रबंधन को मजबूत करने के लिए बनाया गया नियम है. कॉर्पोरेट कल्चर में कर्मचारी का परिवार के लिए वफादार होना, पति-पत्नी में प्यार होना और परिवार को सुरक्षित रखते हुए काम पर ध्यान लगाना ज़रूरी है. जो कर्मचारी शादीशुदा हैं, उनके एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर पर कंपनी ने रोक लगाई है. अगर कोई इस नियम को तोड़ता दिखा, तो उसे निकाल दिया जाएगा. कर्मचारियों को 4 चीज़ों से मनाही है – अनैतिक रिश्ता, पार्टनर से अलग कोई शख्स, विवाहेत्तर संबंध और तलाक.

लोगों को अजीब लगा ये नियम
कंपनी का कहना है कि एक अच्छा और सुलझा हुआ कर्मचारी ही अपना काम अच्छे से कर सकता है. ये पता नहीं चल रहा है कि आखिर कंपनी ने ये निर्णय क्यों लिया. V&T Law Firm के वकील शेन डॉन्ग के मुताबिक कंपनी सिर्फ इस बिनाह पर किसी को नहीं निकाल सकती है कि उसका अफेयर है. सोशल मीडिया पर इस नियम को मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहे हैं. कोई इसे सही बता रहा है तो कोई गलत.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें