
मुंबई. डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष अब लगातार चौथे दिन भी विवादों में घिरी है. अब फिल्म के बेन होने की मांग भी उठनी लगी है. इतना ही नहीं कुछ लोगों ने आदिपुरुष के मेकर्स के लिए चरित्रों के हनन के लिए जेल तक की मांग कर डाली है. लोगों ने फिल्म को लेकर टपोरी डायलॉग्स और फेक्ट्स के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं.
विरोध के बीच डायरेक्टर ने फिल्म के डायलॉग्स बदलने की मांग भी कर डाली है. इसका सबसे बड़ा कारण है कि लोगों के मन में रामायण के किरदार एक आदर्श हैं. लोगों ने आदिपुरुष के रावण यानी सैफ अली खान से भी किरदार को बिगाड़ने के लिए माफी की भी मांग की है.
टीवी के रावण को मांगनी पड़ी थी माफी
करीब 4 दशक पहले टीवी पर प्रसारित हुई रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरुण त्रिवेदी ने भले ही एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था, लेकिन सारी उम्र वे इस किरदार को निभाने का प्रायश्चित करते रहे. अरुण त्रिवेदी खुद भी बहुत बड़े राम भक्त रहे हैं. इसके बावजूद लोगों को उनका रावण का किरदार इतना प्रभावशाली लगा था कि असल जिंदगी में भी लोग उन्हें रावण ही समझते थे. अरुण त्रिवेदी को भी इस बात का मलाल रहा कि उन्होंने एक्टिंग में ही सही लेकिन भगवान राम को वन प्राणी और माता सीता को वनवासिन बोला था.
सारी उम्र करते रहे प्रायश्चित
इसका प्रायश्चित भी अरुण त्रिवेदी करते रहे. उन्होंने अपने घर की दीवारों पर रामायण की चौपाई लिखवा ली थीं. इतना ही नहीं अरुण त्रिवेदी ने अपने घर पर राम दरवार भी लिखवा लिया था. अरुण त्रिवेदी ने सीरियल में माता सीता का अपहरण करने पर भी प्रायश्चित किया था. इसके लिए अरुण त्रिवेदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था.
जिसमें स्क्रीन पर सीता हरण का प्रसंग चलता है और सामने बैठे अरुण त्रिवेदी की आंखों में आंसू बहते हैं. अरुण त्रिवेदी ने इस सीन को लेकर लोगों से सार्वजनिक माफी मांगी थी और उन्होंने कहा था कि भले ही एक्टिंग और चित्रण के लिए उन्हें ऐसा करना पड़ा लेकिन इसका मलाल उन्हें उम्र भर रहा. माता सीता को तेज आवाज में बुलाने को लेकर अरुण उम्र भर प्रायश्चित करते रहे.
.
Tags: Adipurush
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 14:51 IST






