आइडिया! 6 साल पहले बुजुर्ग ने नाराज होकर छोड़ा घर…कोविड टीकाकरण के डाटा ने ढूंढ निकाला

अनिल राठी/फरीदाबाद: कोविड टीकाकरण के डाटा से एक परिवार में फिर से खुशियां लौट आई हैं. जी हां, परिवार के लापता बुजुर्ग को ढूंढने का करनाल पुलिस का आइडिया काम कर गया और 6 साल से लापता बुजुर्ग को एक अलग तरीके से ढूंढा गया. पुलिस और परिवार को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन नाराज बुजुर्ग को मनाकर घर वापस ले आया गया.

दरअसल, करनाल के एक बुजुर्ग साल 2017 में परिवार वालों से नाराज होकर घर से निकल गए. वह बैंक में अधिकारी के पद से रिटायर हुए थे. हर किसी ने ढूंढा लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. न कोई खबर, न कोई निशानी, बस अचानक से जैसे वह गायब ही हो गए। परिवार वाले पुलिस के पास पहुंचे. पुलिस ने भी हर तरफ ढूंढा, मिसिंग सेल में भी फोटो और जानकारी समेत रिपोर्ट की गई, फिर भी वह नहीं मिले.

ये आइडिया काम कर गया
फरीदाबाद नर्सिंग सेल में तैनात एएसआई कृष्ण ने कोरोना टीकाकरण के डाटे को इकट्ठा किया, ताकि बुजुर्ग का पता लगाया जा सके. उन्हें उम्मीद थी कि बुजुर्ग पढ़े-लिखे हैं. ऐसे में उन्होंने कोरोना का टीका जरूर लगवाया होगा. मिसिंग सेल का यह आइडिया काम कर गया. पता लगा कि बुजुर्ग ने दिल्ली में एक कोविड-19 के सेंटर से टीका लगवाया था, जिसके बाद मिसिंग सेल ने राहत की सांस ली. इसी जानकारी के आधार पर मिसिंग सेल ने बुजुर्ग को ढूंढ निकाला. सेल ने गुम हुए बुजुर्ग के परिवार वालों से संपर्क साधा और बुजुर्ग को परिवार को सौंप दिया.

दिल्ली में कर रहे थे नौकरी
परिवार से नाराज बुजुर्ग दिल्ली में ही नौकरी रहे थे. वहीं गुजर-बसर कर रहे थे. इतना ही नहीं, उन्होंने इतने सालों में बैंक खाते से पेंशन भी नहीं निकाली थी. हालांकि, कोविड टीकाकरण डाटा ने उनकी सारी जानकारी निकाल दी और परिवार वाले उनको मना कर वापस घर ले गए.

Tags: Covid Vaccination, Faridabad News, Idea, Interesting news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More