‘आदिपुरुष’ के विवाद ने पकड़ा तूल, हिंदू संगठन मल्टीप्लेक्स में घुसे, दर्शकों से बॉयकाट की अपील, बॉलीवुड को धिक्कारा


हाइलाइट्स

आदिपुरुष में विवादित डॉयलाग्स को लेकर कई जगह पर मामला तूल पकड़ रहा.
नालासोपारा में एक मल्टीप्लेक्स में हिंदू संगठनों के लोगों ने हंगामा किया.
उन लोगों ने दर्शकों से कहा कि ऐसी फिल्म को कतई समर्थन नहीं मिलना चाहिए.

मुंबई. फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) में विवादित डॉयलाग्स और दृश्यों को लेकर कई जगह पर मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. आदिपुरुष को लेकर उठे विवाद के बीच रविवार को महाराष्ट्र में कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने मुंबई से सटे पालघर जिले के नालासोपारा में एक मल्टीप्लेक्स में 18 जून को उस समय हंगामा किया, जब फिल्म आदिपुरुष को वहां दिखाया जा रहा था. प्रदर्शनकारियों ने फिल्म की स्क्रीनिंग कुछ देर के लिए रोक दी, नारे लगाए और मल्टीप्लेक्स के कर्मचारियों के साथ बहस की. हिंदू संगठनों के लोगों ने वहां मौजूद दर्शकों से कहा कि इस तरह की फिल्म को कतई समर्थन नहीं दिया जाना चाहिए.

मल्टीप्लेक्स में घुसे हिंदू संगठनों के लोगों ने दर्शकों से कहा कि उनको अपने बच्चों को इस तरह की फिल्में दिखाने से बचना चाहिए. जब मल्टीप्लेक्स के सुरक्षा स्टाफ ने उन लोगों को बाहर जाकर अपनी बात रखने को कहा तो वे नहीं माने और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने लगे. इन लोगों ने कहा कि वे अपने धर्म का अपमान करने वाले लोगों को विरोध करते रहेंगे, चाहे वे कितनी ही बड़ी हस्ती क्यों न हों. हिंदू संगठनों के लोगों ने ‘बॉलीवुड को धिक्कार है’, के नारे भी लगाए.

Tags: Actor Prabhas, Adipurush, Box Office Collection, Hindu Organization

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More