Buxar News: श्रील प्रभुपाद आश्रम के उद्घाटन समारोह में जुटे सैकड़ों भक्त, जल्द तैयार हो जाएगा इस्कॉन मंदिर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गुलशन सिंह/बक्सर. जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़री हरिकिशुनपुर मोड़ के पास इस्कॉन पटना के विस्तार केंद्र यानि श्रील प्रभुपाद आश्रम का उद्घाटन एक भव्य समारोह में संपन्न हुआ. बक्सर में इस्कॉन मंदिर निर्माण के लिए चिन्हित भूमि में इस्कॉन मंदिर से पूर्व श्रील प्रभुपाद आश्रम का निर्माण हो चुका है. आश्रम का उद्घाटन इस्कॉन के क्षेत्रीय सचिव देवकी नंदन दास के द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर इस्कॉन पटना के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास, इस्कॉन बक्सर के प्रबंधक राजा गोविंद दास, इस्कॉन बक्सर के परामर्श दात्री समिति के सदस्य सह स्मृति कॉलेज के निदेशक डॉ. रमेश कुमार एवं रोहतास गोयल उपस्थिति रहे.

इस्कॉन पटना से आए समर्पित भक्तों द्वारा सुंदर कीर्तन की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया. इस माहौल में उपस्थित बक्सर के भक्तों ने खूब आनंद लिया. वहीं उद्घाटनकर्ता देवकीनंदन दास ने अपने प्रवचन में सभी भक्तों को सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने एवं भौतिक जीवन में चार चीज सत्य, तपस्या, दया एवं स्वच्छता का पालन करने को कहा. उन्होंने बताया कि इन चार चीजों का पालन करने वाला धार्मिक कहलाता है और वही मनुष्य है. उन्होंने बताया कि मानव को मांस, मदिरा ,धूम्रपान, शराब इत्यादि का सेवन करना उचित नहीं है. अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत एक अवसर प्रदान करता है और धर्म प्रचार- प्रसार का केंद्र है. उन्होंने बताया कि धार्मिक कथा श्रवण करने से पाप से मुक्ति मिलती है.

श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी हुआ आयोजन
कृष्ण कृपा दास ने बताया कि सामाजिक एवं आध्यात्मिक पुनरुत्थान की कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का संचालन इस्कॉन द्वारा किया जाता है. भारतीय संस्कृति को मजबूती प्रदान करने के साथ जीवन में इसे आत्मसात करते हुए राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाया जा सकता है. डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि वैदिक गुरुकुल, आदर्श गौशाला, कृषि फार्म, प्राकृतिक चिकित्सा, श्रीमद्भगवद्गीता वितरण, फूड फॉर लाइफ जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इस्कॉन देश और विदेशों में जन-जन तक कृष्णभावनामृत को यथारूप पहुंचाने की व्यवस्था करता है. इस अवसर पर भंडारा का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. वहीं इस्कॉन मंदिर निर्माण को लेकर भक्तों में खुशी देखने को मिली.

Tags: Bihar News, Bihar News in hindi, Buxar news, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें