Nepal News: नेपाल में भारी तबाही, बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 5 लोगों की मौत, 28 लापता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


काठमांडू: नेपाल के पूर्वी हिस्से में इस समय बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. पूर्वी नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग लापता हैं.

कोशी प्रांत की पुलिस के अनुसार पूर्वी नेपाल के चार जिलों में शनिवार शाम से अब तक पांच लोगों की मौत की जानकारी दर्ज की गई है. कोशी प्रांत में मानसून की वजह से भारी बारिश हो रही है. बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ आ गई है. वहीं, कई जगह भूस्खलन की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं. राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार भारी बारिश ने कोशी प्रांत के कई जिलों खासकर ताप्लेजंग, पंचथर, संखुवासभा और धानुक्ता में तबाही मचाई है.

पुलिस के अनुसार पंचथर में दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि ताप्लेजंग, संखुवासभा और धानुक्ता में कम से कम एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है. पुलिस ने बताया, ‘संखुवासभा में कम से कम 21, पंचथर में 4, ताप्लेजंग में 3 लोग शनिवार रात से लापता हैं.’

ये भी पढ़ें- नेपाल में हो रही आदिपुरुष को बैन करने की मांग, सीता से इस देश का क्या है संबंध?

” isDesktop=”true” id=”6578499″ >

मानसून ने पिछले हफ्ते नेपाल में प्रवेश किया था. उसके बाद वह सप्ताहांत तक पूरे देश में फैल गया. लेकिन भारी बारिश की वजह से बने बाढ़ जैसे हालात के कारण स्थिति बिगड़ गई है. कई जगह भूस्खलन होने से जानमाल का नुकसान हुआ है. माना जा रहा कि आने वाले समय में हालात और खराब हो सकते हैं.

Tags: Flood, Heavy Rainfall, Landslides, Nepal News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें