PHOTOS: धमतरी की बेटी ने पेश की मिसाल, नौकरी छोड़ शुरू की हाईटेक खेती, सालाना 1 करोड़ का टर्नओवर

04

धारा कृषि फार्म से रोजाना करीब 12 टन टमाटर और करीब 8 से 9 टन तक बैगन की बड़ी खेप निकलती है. इतने बड़े पैमाने पर फसल को सही समय पर मंडी तक पहुंचाना और ज्यादा से ज्यादा कीमत निकालना एक बड़ी चुनौती होती है. इसके लिए भी स्मारिका स्मार्ट रास्ता इस्तेमाल करती है, ऑनलाइन मंडियों से रोजाना भाव देखती है, बड़े सप्लायरों से कांटेक्ट रखती है, ऑनलाइन ऑर्डर लेती है और पेमेंट भी आनलाइन आ जाता है. स्मारिका के खेतों की सब्जियां छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों तक भी जाती है. फसल तुड़ाई और तुलाई से लेकर पैकिंग, लोडिंग और डिलिवरी तक सारा काम-काज सही तरीके से निपट जाए इसके लिए फार्म हाउस में 100 मजदूरों के साथ हिसाब-किसाब संभालने मुंशी भी रखा है. स्मारिका ने बताया कि इस काम में उनके पिता, भाई और बहन का साथ भी लगातार मिलता है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More