ऐसी कंफर्म टिकट कैंसिल करने पर नहीं मिलता कोई रिफंड, पैसा वसूल करने के लिए अपनाएं ये जुगाड़


हाइलाइट्स

कुछ ऐसे टिकट हैं जिनको कैंसिल करने पर आपको एक भी रुपये रिफंड नहीं मिलता है.
कन्फर्म टिकट को अपने परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम पर ट्रांसफर कर सकते हैं.
डिपार्चर से 24 घण्टे पहले तक आप पैसेंजर डिटेल को टिकट काउंटर से बदलवा सकते हैं.

नई दिल्ली. जब आपको कहीं जाना हो तो रेलवे का कन्फर्म टिकट मिलने में काफी मुश्किल होती है. इसलिए ज्यादातर लोग पहले से टिकट की एडवांस बुकिंग कर लेते हैं. लेकिन कई बार आखिरी मौके पर प्लान बदल जाता है और टिकट कैंसिल करना पड़ता है. अगर टिकट कन्फर्म हो चुका हो तो आपको उसका रिफंड भी नहीं मिलता है. ऐसे में आपको टिकट बुक करने में लगा पूरा पैसा खोना पड़ता है.

कई बार ऐसा भी होता है कि जल्दी में ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान लोग पैसेंजर का सही नाम टाइप में गलती कर जाते हैं. इससे गलत पैसेंजर डिटेल की वजह से आप यात्रा नहीं कर सकते हैं. तब भी आपको टिकट कैंसिल करनी पड़ती है.

ये भी पढ़ें – एक ट्रेन बनाने के लिए कितना पैसा खर्च करता है रेलवे, जानकर उड़ जाएंगे होश!

इन टिकट के लिए नहीं मिलता रिफंड
कुछ ऐसे टिकट हैं जिनको कैंसिल करने पर आपको एक भी रुपये रिफंड नहीं मिलता है. अगर आप कंफर्म तत्काल टिकट कैंसिल कर देते हैं तो कोई भी रिफंड नहीं मिलता है. वहीं, ट्रेन का चार्ट प्रिपेयर होने के बाद यदि कोई भी कंफर्म टिकट कैंसिल करते हैं तो भी आपको रिफंड नहीं मिलता है. इसके अलावा करेंट टिकट को भी कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलता. इसलिए कंफर्म टिकट को सोच-समझकर ही कैंसिल करना चाहिए.

कैंसिल नहीं तो क्या करें?
अगर आपका टिकट कन्फर्म है और कहीं जाने का प्लान बदल गया है तो आप टिकट को अपने परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम पर ट्रांसफर कर सकते हैं. आपका कन्फर्म टिकट माता-पिता, भाई-बहन, बेटा-बेटी, पति-पत्नी किसी के भी नाम पर ट्रांसफर हो सकता है. टिकट ट्रांसफर करने के लिए आपको स्टेशन पर टिकट काउंटर की सहायता लेनी होती है.

टिकट में बदल सकते हैं पैसेंजर का नाम
ट्रेन डिपार्चर से 24 घण्टे पहले तक आप पैसेंजर डिटेल को टिकट काउंटर से बदलवा सकते हैं. रेलवे का टिकट आपने चाहे काउंटर से खरीदा हो या ऑनलाइन बुकिंग कराई हो, उसमें नाम बदलने के लिए काउंटर तक जाना ही होगा. इसके लिए टिकट का प्रिंट आउट और जिसका नाम आप दर्ज कराना चाहते हैं, उसकी ओरिजनल आईडी एक फोटो कॉपी के साथ काउंटर पर लेकर जाना होगा. इसके बाद ऑनलाइन या काउंटर से लिए टिकट पर नाम बदल दिया जाएगा.

Tags: Business news, Business news in hindi, Indian railway, Irctc, Railway, Railway Knowledge, Train, Train ticket

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More