
गौहर/दिल्ली. दिल्ली की तंग गलियों में छिपा यह कपड़ा बाजार देशभर में प्रसिद्ध है. चांदनी चौक कूचा नटवा बाजार उन कई बाजारों में से एक बाजार है, जहां पर आप अपने बजट के अंदर रहकर शॉपिंग कर सकते हैं. यह बाजार काफी पुराना है और कहा जाता है कि चांदनी चौक के निर्माण के साथ ही इसे भी बनाया गया था. बाजार में सस्ता और विभिन्न प्रकार का कपड़ा तो मिलता ही है, पर यहां मिलने वाली सस्ती साड़ियों के कारण भी यह बाजार आकर्षण का केंद्र बना रहता है.
इस बाज़ार के अंदर एक दुकान ऐसी है, जहां पर बाकी बाजार के मुकाबले साड़ियां और भी सस्ती मिलती हैं. हरि मोहन अमर मोहन के नाम से यह दुकान बाजार के अंदर जाकर आपको मिल जाएगी. दुकान के मालिक, नितिन अग्रवाल का कहना है कि उनके दादा और पिता जी भी साड़ियों के इसी काम में थे और लगभग 20 से 25 साल उन्हें भी इस काम को करते हो गए हैं. उनका यह भी कहना है कि यह बाजार अंग्रेजों के जमाने से ही यहां पर है और तब से ही लोग यहां पर आकर खरीदारी करते हैं.
55 रुपए में खरीदे साड़ियां
यहां 55 रुपए में भी साड़ी मिल जाएगी, इनमें भी काफी ज्यादा डिजाइन हैं. हालांकि दुकानदार का कहना है कि उनका यह काम होलसेल का है और वह 50 से कम रेट की साड़ियां नहीं देते. यहां पर प्रिंटेड साड़ियां का रेट 300 से 400 रुपए के बीच, महिलाओं की पहली पसंद सिल्क की साड़ियों का रेट 700 से 1100 रुपए के बीच है. वहीं, जरकन का काम की हुई साड़ियां भी आपको 1500 से 2000 रुपए के बीच में यहां मिल जाएंगी और प्योर पर खाटली की साड़ियां भी आपको यहां 3500 रुपए में मिल जाएंगी. आप इन से यह साड़ियां ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं, इसके लिए आपको इनके व्हाट्सएप नंबर 9560073452 पर इन्हें संपर्क करना होगा.
बाजार पहुंचने का आसान तरीका
यदि आप भी इस बाजार में आकर खरीदारी करना चाहते हैं तो ‘चांदनी चौक’ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 के बिल्कुल पास में आपको यह बाजार ‘कूचा नटवा’ के नाम से मिल जाएगा. यह बाजार सिर्फ रविवार के दिन ही बंद रहता है. यहां पर आप सुबह 10:30 से लेकर शाम को 7:30 के बीच में कभी भी आ सकते हैं.
.
Tags: Delhi news, Delhi-NCR News, Fashion, Latest hindi news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 12:19 IST






