
कालूराम जाट/ दौसा.अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर चल रहा है.वहींदौसा जिले में भी तूफान का असर देखने को मिल रहा है.यहां आसमान में घने बादल छाए हुए हैं तो वहीं ठड़ी हवाओं ने मौसम पूरी तरह सुहाना कर दिया है.जिले के कई इलाकों में रूक-रूक कर बारिश का दौर चला, इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली.
फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की मानें तो तूफान के असर से आज और कल दौसा के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है.इस दौरानहवा की रफ्तार भी करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.सुबह से ही दौसा जिले के ज्यादातर इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं। उधर मौसम विभाग ने जिले में यलो अलर्ट जार बारिश की चेतावनी जारी की हुई है.अनुमान है कि बिपरजॉय आगे बढ़ने के साथ धीरे-धीरे कमजोर होता जाएगा.इसकी दिशा दक्षिणी पश्चिमी से उत्तरी-पूर्वी रहेगी.बादलों की गर्जना, बिजली की चकाचौंध, तेज हवाएं और मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है.
आपात स्थिति से निपटने के लिए दौसा कलेक्ट्रेट में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसके नंबर 01427 – 224903 पर कोई भी व्यक्ति मदद के लिए कॉल कर सकता है.साथ ही विभागों के मुखियाओं को मुख्यालय पर रहने के लिए पाबंद किया गया है.
.
Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 12:21 IST






