लड़क‍ियों के संग बनाता था यौन संबंध, सोशल मीड‍िया पर डाला वीडियो, दबोचा गया ABVP का आरोपी छात्र नेता


हाइलाइट्स

ABVP के एक छात्र नेता पर र‍िकॉर्ड अश्‍लील वीडियो से लड़कियों को ब्लैकमेल करने के लगे आरोप
पुलिस ने NSUI की श‍िकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी छात्र नेता के ख‍िलाफ दर्ज क‍िया मामला
कर्नाटक पुल‍िस ने पुल‍िस ने लोगों को अश्लील वीडियो फॉरवर्ड न करने की चेतावनी भी दी

बेंगलुरु. कर्नाटक पुल‍िस ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के एक नेता को रविवार को तीर्थहल्ली जिले से गिरफ्तार किया है. एबीवीपी के नेता पर शिवमोग्गा जिले में कई लड़कियों के साथ यौन संबंध बनाने के संगीन आरोप लगे हैं. इतना ही नहीं उस पर लड़क‍ियों के साथ यौन संबंध बनाने वाली वीड‍ियो को सोशल मीड‍िया पर साझा करने के आरोप हैं. इस संबंध में कर्नाटक पुल‍िस ने कार्रवाई करते हुए एबीवीपी के आरोपी नेता को ग‍िरफ्तार क‍र ल‍िया है ज‍िसकी पहचान प्रतीक गौड़ा के रूप में की गई है.

पुलिस का कहना है क‍ि गौड़ा कई युवा लड़कियों को अश्लील वीडियो कॉल भी करता था और उनको रिकॉर्ड कर लेता था. उन्होंने कहा कि इस तरह की क्लिप उसके मोबाइल से प्रसारित की गई थीं और शिवमोग्गा और आसपास के जिलों में इनको वायरल कि‍या गया था.

ये भी पढ़ें- 70 साल में ABVP कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन?

मीड‍िया र‍िपोर्ट के मुताब‍िक तीर्थहल्ली इकाई के नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने गौड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत में एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि उसने रिकॉर्ड किए गए वीडियो के साथ लड़कियों को ब्लैकमेल किया और पुलिस से उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया गया है.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने लोगों को ऐसे अश्लील वीडियो फॉरवर्ड न करने की चेतावनी भी दी है.

शिवमोग्गा पुलिस ने कहा क‍ि तीर्थहल्ली में कुछ लड़कियों के साथ यौन कृत्यों में शामिल एक व्यक्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी एबीवीपी नेता प्रतीक गौड़ा को गिरफ्तार कर ल‍िया गया है. और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उसको न्यायिक हिरासत में भी भेजा जा रहा है.

Tags: Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP), Karnataka, Karnataka police, Nsui, Viral video

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More