
मुंबई. मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) अपने हर किरदार से दर्शकों को चौंकाते हैं. भले ही फिल्मों हों या वेब सीरीज सभी जगह वे अपनी प्रतिभा से एक खास जगह बनाए हुए हैं. इसके साथ ही मनोज खुले दिल से सादगी भरे अंदाज से अपनी बातें रखते हैं, जो लोगों के दिल को छू लेती हैं. हाल ही मनोज का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी फीस को लेकर दिल की बातें रखी हैं. साथ ही बताया कि उन्हें सलमान खान या शाहरुख खान जितना रुपया नहीं मिल पाता है. साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म भी ज्यादा रुपये नहीं देता है.
23 अप्रैल 1969 को जन्में मनोज वाजपेयी को इंडस्ट्री में काफी समय हो चुका है. ‘सत्या’ के ‘भिखू म्हात्रे’ से लेकर ‘फैमिली मैन’ तक कई तरह के किरदार मनोज निभा चुके हैं. वे अपने किरदारों को इतनी बेहतरी से निभाते हैं कि दर्शक उनके साथ जुड़ाव महसूस करने लगते हैं. अच्छी एक्टिंग के साथ ही मनोज साफ दिल से अपनी बातें रखने के लिए भी फेमस हैं. हाल ही जब उनसे फीस को लेकर बातचीत की तो उन्होंने माना कि बड़े स्टार्स जितनी फीस नहीं मिलती है.
नहीं मिलती ओटीटी पर भी अच्छी फीस
‘एक बंदा ही काफी है’ में नजर आए मनोज वाजपेयी ने एक यू ट्यूब चैनल ‘अनफिल्टर्ड बाय समदीश’ को हाल ही इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने अपनी फीस पर भी बातचीत की. मनोज का कहना था, ”गली गुलियां’ और ‘भोसले’ जैसे शोज के जरिए मोटी इनकम नहीं होती है. ओटीटी वाले सिर्फ बड़े कलाकारों को ही अच्छी फीस देते हैं. ‘द फैमिली मैन’ के लिए मुझे जितना पैसा मिलना चाहिए था, नहीं मिला.’ मनोज ने आगे कहा, ‘गोरा आएगा, शो करेगा तो दे देंगे. चीन में बड़े-बड़े ब्रांड्स की फैक्ट्री हैं क्योंकि वहां मजदूरी सस्ती है. उसी तरह हम इनके लिए सस्ते मजदूर हैं. जेक रेयान को भर-भरके पैसे मिलते.’
.
Tags: Manoj Bajpayee, OTT Platform, Salman khan, Shahrukh khan
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 11:22 IST






