सीवान में पड़ रही प्रचंड गर्मी! 27 जून तक सभी स्कूलों में पहली से 8वीं तक नहीं होगी पढ़ाई


अंकित कुमार सिंह/सीवान. बिहार के सीवान में भीषण गर्मी व हीट वेव का कहर जारी है. प्रचंड गर्मी से जानवर से लेकर तक काफी परेशान हैं. स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग घर से निकलने में कई बार सोच रहे हैं. गर्मी का आलम यह है कि सीवान जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री को पार कर गया है. कई वर्षों के बाद यहां तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ा है. शिक्षा विभाग, सीवान ने गैर सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन की प्रक्रिया 27 जून तक स्थगित करने का निर्देश जारी किया है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह ने भीषण गर्मी को देखते हुए जिले में संचालित गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक में पठन-पाठन की प्रक्रिया 27 जून तक स्थगित कर दिया गया है. वहीं, 9वीं से 12वीं कक्षा की पढ़ाई को 24 जून तक के लिए स्थगित किया है. इस दौरान जिले में गैर सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन की प्रक्रिया आरंभ नहीं होगी. ऐसा होने पर संचालक पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

24 जून को खुलेंगे उच्च माध्यमिक विद्यालय

जिला शिक्षा कार्यालय, सीवान से मिली जानकारी के अनुसार 19 जून को सीवान जिले में कार्यरत और संचालित निजी विद्यालय खुलने की सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी व कार्यालय सीवान को प्राप्त हुआ. इसके बाद, विभाग हरकत में आया और उसने प्रारंभिक स्कूलों को 27 जून तक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को 24 जून तक बंद रहने के निर्देश दिये हैं. सरकारी आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों के संचालक पर कार्रवाई होगी.

Tags: Bihar education, Bihar News in hindi, Heat Wave, Local18, School closed, Siwan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More