काम-धंधा छोड़कर ‘कुत्ता’ बन गया शख्स, बताई अपनी कहानी, तो लोग बोले- ‘शाबाश बेटा’!


Man Became Dog To Live His Dream: हर किसी का एक सपना होता है. कोई ज़िंदगी में कुछ बनना चाहता है तो कोई कुछ. किसी को अच्छी जगह नौकरी करने का ख्वाब होता है तो कोई दुनिया घूमना चाहता है. कुछ लोग एक सुकून भरी ज़िंदगी जीने का भी सपना रखते हैं लेकिन जापान में रहने वाले एक शख्स के बारे में सुनेंगे तो आपका माथा चकरा जाएगा क्योंकि इसने बचपन से कुत्तों की ज़िंदगी जीने का सपना देखा था.

साल 2022 में इस आदमी ने अपने काम-धंधा छोड़ दिया और वो फुल टाइम कुत्ता बनकर रहने लगा. आमतौर पर लोग किसी क्रिएटिव या फिर फ्यूचर प्लानिंग में जितने पैसे लगाते हैं, इस आदमी ने उतने पैसे कुत्ते का कॉस्ट्यूम बनवाने मे लगा दिए. सोशल मीडिया पर वो अपनी इस करतूत को बड़े ही गर्व से फ्लॉन्ट करता है और कुछ लोग उसका साथ भी दे रहे हैं.

कुत्ता बनकर जी रहा है ज़िंदगी
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक शख्स का नाम ताको सान है और वो उसने साल 2022 से ही कुत्ता बनकर ऑनलाइन वीडियो बना रहा है. यूट्यब पर उसका बाकायदा एक चैनल है, जिसके 28 हज़ार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं, जो उसे डॉग कॉस्ट्यूम पहनकर ज़िंदगी जीते हुए देख सकते हैं. वो बिल्कुल कुत्तों की तरह ही अपने दाहिने हाथ से लोगों को ग्रीट करता है. बिल्कुल कुत्तों की तरह वो फर्श पर लोटकर दिखाता है. मई, 2022 में उसने लोगों को बताया था कि उसने अपने लिए डॉग वाला कॉस्ट्यूम ऑर्डर किया है.

” isDesktop=”true” id=”6577015″ >

लोग दे रहे हैं शख्स को शाबाशी
ताको सान ने अपने कॉस्ट्यूम पर करीब 13 लाख रुपये खर्च किए हैं, जिसे पहनने के बाद कोई पहचान नहीं पाता है कि वो इंसान है या फिर कुत्ता. आपको जानकर हैरानी होगी कि उसने फैंस उसकी हरकत पर शाबाशी दे रहे हैं. एक यूज़र ने तो उसकी तारीफ इसलिए की है क्योंकि वो अपना सपना जी रहा है. कोई उसे क्यूट डॉग कह रहा है. वैसे एक बात है कि ताको सान को देखकर कोई नहीं समझ सकता है कि वो इंसान नहीं डॉग है.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More