Weather Today: वाराणसी के लोगों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज

अभिषेक जायसवाल/ वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भयंकर गर्मी का कहर जारी है. गर्मी के कारण वाराणसी में इंसान के साथ बेजुबान भी परेशान हैं. पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार है और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं. इस प्रचंड गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर सामने आई हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, वाराणसी में 20 जून के बाद तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है. उम्मीद है कि तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी.

आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार (19 जून) को वाराणसी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.इसके अलावा 20 जून को अधिकतम तापमान 39 और फिर 21 जून को 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.आगे 22,23 और 24 जून को भी तापमान इसी के आसपास होगा.

तापमान में आएगी कमी
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस हफ्ते लोगों को इस प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी. इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी. आसमान में अब बादलों की आवाजाही में शुरू होगी, लेकिन फिलहाल बारिश का सटीक आकलन नहीं किया जा सकता है.
Weather Today: 22 जून के बाद बिहार में भारी बारिश! नक्षत्रों के हिसाब से जानें देश में इस बार मानसून का हाल

43 डिग्री के करीब रहा पारा
वहीं, बात रविवार 18 जून की करें तो पूरे दिन धूप की प्रचंडता के कारण लोग बेहाल दिखे. अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा. यही नहीं, धूप की प्रचंडता के कारण दोपहर के वक्त सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा दिखा. हालांकि देश के राज्‍यों में चक्रवात बिपरजॉय की वजह से बारिश हो रही है.

Tags: Cyclone Biparjoy, Local18, UP Weather, UP weather alert, Weather forecast

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More