
नई दिल्ली (Career Tips, Job Interview Tips). अब हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का लेवल बढ़ता जा रहा है. ऐसे में करियर में ग्रोथ हासिल करना बहुत मुश्किल हो जाता है. अगर आप अपने करेंट जॉब प्रोफाइल से संतुष्ट नहीं हैं तो इस समय नई नौकरी ढूंढने की कोशिश में लगे होंगे. लेकिन नई नौकरी हासिल करना इतना आसान भी नहीं है.
जॉब इंटरव्यू कैसे दें? इसको लेकर इंटरनेट पर बहुत कंटेंट मौजूद है. जॉब इंटरव्यू में क्या पहनकर जाएं, आपके एटिकेट्स कैसे होने चाहिए, किन सवालों के लिए तैयार रहें.. जैसे कई सवालों के जवाब आपको बहुत आसानी से मिल जाएंगे (Career Guidance). लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि जॉब इंटरव्यू के दौरान क्या बोलने से बचना चाहिए?
सीनियर्स या कंपनी के बारे में गलत न बोलें
अपने इंटरव्यू के दौरान अपनी करेंट कंपनी या बॉस/सीनियर आदि के बारे में कुछ गलत न कहें. हो सकता है कि आप मौजूद प्रोफाइल में बहुत परेशान हों लेकिन इंटरव्यू के दौरान उस मुद्दे को उठाने की भूल न करें. इंटरव्यू में हमेशा पॉजिटिव रहने की कोशिश करें. इससे सामने वाले पर अच्छा इंपैक्ट पड़ता है और जॉब मिलने की गारंटी बढ़ जाती है.
बीच में बोलने की गलती न करें
इंटरव्यूअर की पूरी बात सुनें. ऐसा न हो कि उनका सवाल पूरा न हुआ हो और आप अपनी बात कहने लग जाएं. इससे सामने वाले पर इंप्रेशन बिगड़ने का डर रहता है. उनको लगेगा कि आप एक बेहतर टीम प्लेयर नहीं हैं और किसी की बात नहीं सुन सकते हैं. सवाल के बीच में अपनी कोई राय देने से भी बचना चाहिए. इंटरव्यू के दौरान गुड लिसनर होना जरूरी है.
सिर्फ अपनी तारीफ न करते रहें
कुछ लोगों को हर समय अपनी तारीफ करने का काफी शौक होता है. इंटरव्यू के दौरान ऐसा करने से बचना चाहिए. जो जरूरी हो या जितना पूछा जाए, उतना बताना सही रहता है. लेकिन पूरे इंटरव्यू के दौरान सिर्फ अपना गुणगान ही न करते रहें. अपनी स्किल्स के बारे में बताएं. साथ ही यह भी बताएं कि आप कंपनी के लिए बेहतरीन एसेट कैसे साबित हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें:
35 से 50 हजार रैंक वालों को किन मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन मिलेगा? चेक करें लिस्ट
ग्रेजुएशन के बाद क्या करें? मिलेगी नौकरी और अच्छी सैलरी, बस कर लें ये सर्टिफिकेट कोर्स
.
Tags: Career Tips, Job and growth, Job Search, नई नौकरी
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 09:19 IST






