Weather News LIVE: तमिलनाडु में पहुंचा मानसून! कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भीषण गर्मी


Weather LIVE Update: पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. लोगों को हीटवेव से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं कुछ राज्यों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते मूसलाधार बारिश हो रही है. इस बीच मानसून को लेकर आईएमडी ने नई भविष्यवाणी की है. आईएमडी ने बताया है कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूर्वी भारत में दस्तक दे सकता है. वहीं सोमवार की सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ ही मौसम खुशनुमा हो गया.

दिल्ली में हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन से चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है. आईएमडी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज से अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी. आज दिल्ली में हल्की बारिश होने के उम्मीद है. वहीं बिपरजॉय का असर अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिन में लगभग सभी राज्यों से लू चली जाएगी और उसके साथ ही मानसून का आगमन हो जाएगा.

अधिक पढ़ें …

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More