बारिश के दिनों में घर में भिनभिनाती हैं मक्खियां, 6 आसान तरीकों से पाएं निजात, एक ही बार में हो जाएंगी छूमंतर

हाइलाइट्स

सिरके से भी आप मक्खियों को घर से दूर रख सकते हैं.
तुलसी की पत्तियां भी मक्खियों को घर से भगाने में कारगर हैं.

 Houseflies Problem in Monsoon: मानसून में कई तरह के कीड़े-मकोड़े और कीट-पतंगों की आमद घरों में काफी बढ़ जाती है. इन्हीं में से एक हैं मक्खियां, जो कई बार मुसीबत का सबब बन जाती हैं. कीड़े-मकोड़ों से निपटने से सम्बंधित सीरीज के तहत आज हम आपको बताने जा रहे हैं, मक्खियों (Insects problem series for monsoon) से निजात पाने के कुछ घरेलू तरीके. इन्हें अपनाकर आप मक्खियों से निजात पा सकते हैं और घर को हाइजीनिक भी बना सकते हैं.

बता दें कि सीरीज के पिछले आर्टिकल में हमने आपको उड़ने वाले चींटों और चीटियों से छुटकारा पाने के कुछ आसान टिप्स बताये थे. इसी क्रम में आज हम आपको बताएंगे कि घर में भिनभिनाती मक्खियों से छुटकारा कैसे पाया जाए. आइए जानते हैं मक्खियों को घर में आने से रोकने के कुछ आसान लेकिन असरदार तरीके.

कपूर का इस्तेमाल करें
मक्खियों से निजात पाने लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप दस-बारह कपूर की टिकिया लेकर इनको बारीक पीस कर पाउडर बना लें. फिर इसको एक लीटर पानी में मिक्स करके घोल बना कर किसी स्प्रे बॉटल में भर लें. फिर इसको घर में उस जगह पर स्प्रे करें जहां मक्खियां ज्यादा नजर आती हों.

ये भी पढ़ें: आसान तरीकों से पाएं सिंक के कीड़ों से छुटकारा, सफाई करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

सिरका यूज करें
मक्खियों को घर से भगाने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी में सेब का सिरका लें और इसमें दस-बारह बूंद नीलगिरी का तेल मिक्स कर दें. फिर इस मिक्सचर को स्प्रे बॉटल में भरकर घर में जगह-जगह स्प्रे कर दें.

तुलसी की मदद लें
तुलसी की पत्तियां भी मक्खियों को घर से भगाने में काम आ सकती हैं. इसके लिए आप थोड़ी सी तुलसी की पत्तियां लेकर बारीक पीस कर इनका पेस्ट बना लें. फिर इस पेस्ट को पानी में घोलकर स्प्रे बॉटल में भर लें. इस मिक्सचर का स्प्रे आप रोजाना दिन में दो बार तक घर में करें.

दालचीनी आएगी काम
दालचीनी की मदद भी आप मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए आप दालचीनी को बारीक पीस कर इसका पाउडर तैयार कर लें. फिर इस पाउडर का छिड़काव घर में जगह-जगह पर कर दें.

ये भी पढ़ें: सूजी और आटे में लग जाते हैं कीड़े, 5 मामूली तरीकों का करें इस्तेमाल, हमेशा रहेगा एकदम फ्रेश

नमक का पानी
मक्खियों से छुटकारा दिलाने में नमक का पानी भी मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए आप नमक को पानी में घोलकर इसका स्प्रे पूरे घर में करें. अगर आप चाहें तो नमक के पानी से आप पूरे घर में पोछा भी लगा सकते हैं.

मिर्च करेगी मदद
चिली पाउडर भी मक्खियां भगाने में कारगर हो सकता है. इसके लिए आप चार-पांच चम्मच लाल मिर्च का पाउडर लेकर इसको पानी में मिलाकर घोल बना लें. फिर इसको स्प्रे बॉटल की मदद से घर में स्प्रे कर दें. लेकिन इस घोल को अपनी आंखों और बच्चों की पहुंच से दूर जरूर रखें. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More