गर्मी में इन 4 तरह के ड्रिंक से पिघल जाएगी पेट की चर्बी, थोड़ी मेहनत की होगी दरकार, फॉर्मूला है बेहद दमदार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

फैट और कार्बोहाइड्रैट की जगह हाई प्रोटीन वाले फूड का सेवन करने से वजन कम होता है.
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अदरक की चाय पीएं.

How to Lose Belly Fat Naturally: वजन कम करने के लिहाज से गर्मी ज्यादा माकूल मौसम है. गर्मी के समय में मेहनत करना आसान होता है और डाइट पर भी कंट्रोल रखा जा सकता है. गर्मी में आप खूब वॉकिंग कर सकते हैं और रनिंग करने का मौका भी मिल जाता है. वहीं ज्यादा गर्मी के कारण लोग पानी भी काफी पीते हैं. ये सब एक्टिविटी पेट में जमी चर्बी को कम करने के लिए कारगर होते हैं. हम सब जानते हैं कि जब भोजन से फैट और कार्बोहाइड्रैट की मात्रा हम ज्यादा लेने लगते हैं और उस हिसाब से शारीरिक मेहनत नहीं करते तो इनसे बनी ऊर्जी चर्बी के रूप में पेट के उपर जमा होने लगती है.
यह बहुत खराब स्थिति है. इससे हार्ट डिजीज, डाइटबिटीज सहित कई क्रोनिक बीमारियां लगने का खतरा ज्यादा हो जाता है. इन खतरों से बचने के लिए सबसे आसान तरीका यही है कि वजन पर काबू पाया जाए. इसके लिए हम यहां कुछ ड्रिंक्स बता रहे हैं जिसका सेवन अगर शारीरिक मेहनत जैसे कि रनिंग, वॉकिंग, एक्सरसाइज करते किया जाए तो पेट की जिद्दी चर्बी भी खत्म हो सकती है.

इन ड्रिंक्स से पेट की जिद्दी चर्बी होगी कम

1. वेजिटेबल जूस-हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक एक तरफ फ्रूट जूस जहां वजन बढ़ाने के लिए जाना जाता है वहीं वेजिटबेल जूस वजम को कम करता है. अगर आप फिजिकल एक्टिविटी के साथ वेजिटेबल जूस का सेवन करें तो पेट की जिद्दी चर्बी का कुछ ही दिनों में खात्म हो सकता है. इसके लिए आप कम सोडियम वाले वेजिटेबल जैसे कि फूलगोभी, पालक, लौकी, करेला आदि का जूस पी सकते हैं.

2. हाई प्रोटीन ड्रिंक
-वेट बढ़ने के लिए मुख्य रूप से फैट और कार्बोहाइड्रैट जिम्मेदार है. इसके लिए हाई शुगर या हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड का सेवन कम करें और इनकी जगह हाई प्रोटीन वाले फूड का सेवन ज्यादा करें. यह भूख को बहुत देर तक लगने नहीं देता है और शरीर में एनर्जी को भी मैंटेन करता है. इसके लिए आप प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर इसे खुद बनाना चाहते हैं तो बादाम, अखरोट, ओटमील आदि को बारीक पिस लें और दूध में मिलाकर स्मूदी बनाकर सेवन करें.

3. अदरक की चाय
-अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अदरक की चाय पीएं. यह हर्बल घरेलू नुस्खा कई बीमारियों का खात्मा करने के लिए जाना जाता है. अध्ययन में भी पाया गया है कि इससे वजन कम होता है. अध्ययन में पाया गया कि जब कुछ ज्यादा वजन वाले आदमी को 2 ग्राम अदरक पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर ब्रेकफास्ट के समय दिया गया तो कुछ दिनों में वजन पर शानदार प्रभाव देखा गया.

4. एप्पल सीडेर विनेगर-एप्पल सीडेर विनेगर में एसिटिक एसिड होता है जो इंसुलिन के उत्पादन को कम कर वेट लॉस को प्रोत्साहित करता है. इससे मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है और भूख को बहुत देर तक लगने नहीं देता है. अध्ययन में पाया गया कि एसिटिक एसिड वजन कम करने में बहुत फायदेमंद है. खासकर पेट और लिवर के आसपास बनी चर्बी को कम करता है.

इसे भी पढ़ें-Happy Father’s Day: पापा हो गए हैं 40 के? इस साल जरूर कराएं ये खास टेस्ट, हार्ट अटैक से लेकर कैंसर तक के जोखिम से रहेंगे महफूज

इसे भी पढ़ें-बिना मांस-मछली मसल्स को बनाएं ताकतवर, हाई रिच प्रोटीन से हर अंग में भर जाएगी एनर्जी, थकान का मिट जाएगा नामोनिशान

Tags: Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें