तीन दिन से लापता बालक फंदे से लटका मिला, अधजला शव देख मचा कोहराम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मृत्युंजय सिंह/सीवान: बिहार के सीवान में तीन दिन से गायब लड़के का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई. लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के परौली गांव के समीप अधजली अवस्था में बालक का शव फंदे से लटका मिला है. बालक की पहचान परौली गांव निवासी भानु पांडेय के 13 वर्षीय रितेश कुमार उर्फ छोटू पांडेय के रूप में हुई है.

बालक 15 जून को अचानक घर से लापता हो गया था. परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. इसको लेकर पुलिस से भी गुमशुदगी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी. अचानक तीन दिन बाद शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.

15 जून से हीं बालक घर से था लापता
बताया जा रहा है कि 15 जून की दोपहर से ही रितेश घर से अचानक लापता हो गया. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. दो दिन तक खोजबीन करने के बाद भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर 17 जून को लकड़ी नबीगंज ओपी थाने में पिता ने आवेदन देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया. वहीं रविवार को एक पुराने घर से बदबू आने लगी. बदबू आने पर आस-पास के लोग उस घर में गए और दरवाजा खोला तो अर्धजले हालत में एक लाश लटकी हुई नजर आई. करीब जाकर देखा तो छोटू पांडेय के रूप में पहचान की. वहीं मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी ने हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए लटका दिया है. फिलहाल परिजनों ने किसी से दुश्मनी को लेकर इनकार किया है.

पुलिस मामले की कर रही हे जांच
बालक का शव मिलने की सूचना पर लकड़ी नवीगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. युवक के शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं सीवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बालक तीन दिन से लापता था. परिजनों ने गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया था. पुलिस खोजबीन कर रही थी तभी ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. परिजन किसी पर शक नहीं कर रहे हैं और न ही किसी से दुश्मनी की बात कह रहे हैं. बालक की हत्या की गई है या आत्महत्या, पुलिस दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है. मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

Tags: Bihar crime news, Local18, Siwan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें