खुशखबरी! 19 जून को झांसी किले का लाइट एंड साउंड शो होगा बिल्कुल फ्री

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शाश्वत सिंह/झांसी: वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस और आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत झांसी में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. ‘किला और कहानी’ नाम से झांसी किले पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. बुंदेलखंड और देश के विभिन्न हिस्सों की लोक कलाओं को यहां प्रदर्शित किया जा रहा है. साथ ही किले पर होने वाले लाइट एंड साउंड शो को 19 जून के लिए बिल्कुल फ्री कर दिया गया है.

झांसी किले पर स्मार्ट सिटी द्वारा एक लाइट एंड साउंड शो का आयोजन हर रोज शाम को किया जाता है. इस लाइट एंड साउंड शो में 3D ग्राफिक्स की मदद से झांसी किले के इतिहास और महारानी लक्ष्मीबाई की शौर्य गाथा को लोगों को दिखाया जाता है. किले के अमोद गार्डन में 270 डिग्री पर यह लाइट एंड साउंड शो दिखाया जाता है. आम दिनों में इसका किराया 150 रुपये होता है. लेकिन, महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के अवसर पर इसे मुफ्त रखा जाएगा.

युवाओं को किले के इतिहास से जोड़ना है उद्देश्य
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से झांसी किले की देखरेख कर रहे अभिषेक कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘किला और कहानियां’ नाम की श्रृंखला चलाई जा रही है. इसके साथ ही महारानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस भी है. इन दोनों अवसरों को ध्यान में रखते हुए 19 जून को झांसी किले में होने वाले लाइट एंड साउंड शो को मुफ्त रखा जाएगा. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को झांसी किले के इतिहास के बारे में बताना है.

Tags: Jhansi news, Local18, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें