Video: 40 साल की उम्र में घातक इनस्विंगर, टॉप फॉर्म बैटर की गिल्लियां हवा में उड़ी, 1100 विकेट लेकर एंडरसन ने रच दिया इतिहास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन किसी अजूबे से कम नहीं हैं. 40 साल की उम्र में जब गेंदबाज संन्यास लेकर आराम से अपनी टीम को खेलता देखते हैं उस वक्त वो विकेटों की झड़ी लगा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में इस दिग्गज ने एक ऐसी इन स्विंगर डाली जिसका जवाब इन फॉर्म एलेक्स कैरी के पास नहीं था.

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली बहुचर्चित एशेज सीरीज का आगाज बिल्कुल उसी अंदाज में हुआ है जिसकी उम्मीद की जाती है. कांटे की टक्कर एजबेस्टन टेस्ट में देखने को मिली. पहली पारी में इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 393 रन बनाकर पारी घोषित की तो ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा के 141 रन की बदौलत 386 रन बनाए. महज 7 रन से मेजबान इंग्लैंड को पहली पारी में बढ़त मिली.

Tags: Ashes, England vs Australia, James anderson

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें