बागपत में लोहा फैक्ट्री मालिक की धारदार हथियार से हत्या, वारदात के खुलासे में जुटी पुलिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शहजाद राव/ बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में लोहा फैक्ट्री मालिक की हत्या की वारदात से हड़कंप मचा हुआ है. फैक्ट्री मालिक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ मिला है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है और डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है. घटना के बाद एसपी बागपत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे घटना स्थल का जायजा लिया. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर हत्यारों का सुराग जुटाने में लगी हुई है.

वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ खेकड़ा प्रीता सिंह भारी पुलिस बल और डॉग स्क्वायड टीम लेकर मौके पर पहुंची. डॉग स्क्वायड की मदद से आस पास के इलाकों में आरोपी की तलाश की गई. मृतक के शव के पास से समान भी बिखरा हुआ मिला है. फिलहाल पुलिस कई एंगल पर जांच को आगे बढ़ा रही है.

घटना के बाद एसपी बागपत अर्पित विजय वर्गीय मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली और जल्द से जल्द वारदात के खुलासे की बात कही. एसपी ने बताया की क्राईम ब्रांच सहित पुलिस की कई टीम मामले में छानबीन कर रही है. पुरानी रंजिश ,वायपारिक मामले में डिस्प्यूट सहित विभिन्न मुद्दों पर पुलिस की जांच चल रही है.

.

FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 20:47 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें