
लंदन. ब्रिटेन में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां भारतीय मूल के एक छात्र को पिछले साल एक क्लब में नशे में धुत्त महिला से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पिछले साल जुलाई में हुई इस घटना में उसे दोषी पाते हुए छह साल से अधिक की जेल की सजा सुनाई गई.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस प्रीत विकल नामक इस छात्र तक पहुंचने में सफल हुई. इस फुटेज में उसे ‘नशे में’ धुत्त महिला को अपनी बाहों में और कंधों पर उठाकर कार्डिफ सिटी सेंटर से ले जाते हुए देखा गया था. प्राप्त जानकारी वह महिला को अपने फ्लैट में ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया.
साउथ वेल्स पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि विकल ने बलात्कार का जुर्म स्वीकार कर लिया है और उसे छह साल और नौ महीने की सजा सुनाई गई.
#INCOURT l A man has been jailed for raping at a woman at a halls of residence in #Cardiff.
CCTV showed Preet Vikal carrying the victim in his arms and later across his shoulders out of the city centre.
1/2 pic.twitter.com/wfYrIggd7o
— South Wales Police Cardiff (@SWPCardiff) June 16, 2023
पब के बाहर पीड़ित से मिला था विकल
पुलिस ने बताया कि इंजीनियरिंग के छात्र प्रीत विकल की मुलाकात महिला से तब हुई जब वह कार्डिफ सिटी सेंटर में दोस्तों के साथ नाइट आउट पर थी. अधिकारियों ने कहा, ‘पीड़िता ने अत्यधिक शराब पी रखी थी और रात के अंत तक नशे में बिल्कुल धुत्त हो गई थी. वह जब क्लब से बाहर निकली तो प्रीत विकल से टकराई. दोनों में थोड़ी बातचीत हुई और फिर वे अपने ग्रुप से दूर चले गए’.
डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल निक वुडलैंड ने कहा, ‘उसने एक नशे में धुत और कमजोर युवती का फायदा उठाया, जो अपने दोस्तों से अलग हो गई थी.’
#INCOURT l A man has been jailed for raping at a woman at a halls of residence in #Cardiff.
CCTV showed Preet Vikal carrying the victim in his arms and later across his shoulders out of the city centre.
1/2 pic.twitter.com/wfYrIggd7o
— South Wales Police Cardiff (@SWPCardiff) June 16, 2023
इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला को पहले अपनी बाहों में और फिर अपने कंधों पर उठाए हुए दिख रहा है. पब से दोनों के निकलने के बाद पीड़ित को पैदल चलते हुए देखा गया, लेकिन वह विकल पर बहुत ज्यादा झुकी हुई थी.
लोक अभियोजक मैथ्यू कोबे ने कहा कि पीड़िता के सहमति देने में असमर्थ होने के बावजूद यह यूनिवर्सिटी स्टूडेंट उसको अपने कमरे में ले गया. उसने इस घटना को याद रखने के लिए अपने बिस्तर पर पीड़िता की एक ‘ट्रॉफी तस्वीर’ भी ली. विकल हिरासत में दो-तिहाई सजा और शेष लाइसेंस पर काटेगा.






