Viral Video:शेरन‍ियों के इलाके में घुस आया ‘बच्‍चा’, शिकार के इरादे से झपटीं, लेकिन तभी आ गया बब्‍बर शेर


जंगली जानवरों की जंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आते हैं और देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. लेकिन क्‍या आपको पता है कि जंगल में भी हर जानवर का एक इलाका होता है. जैसे शेर नहीं चाहता कि उसके इलाके में कोई आए, उसी तरह कोई भी जानवर दूसरे को अपने क्षेत्र में देखना पसंद नहीं करते. अगर कोई पहुंचा तो फ‍िर उसकी शामत है. भले ही चाहे अपनी ही जात‍ि का जानवर क्‍यों न हो. यकीन नहीं होता तो YouTube पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख‍िए.

यूट्यूब पर @Maasai Sightings एकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है. इसमें आप देख सकते हैं कि शेर का बच्‍चा शेरन‍ियों के इलाके में घुस जाता है. फ‍िर शेरन‍ियां उसे चारो ओर से घेर लेती हैं. उसका श‍िकार करने की कोश‍िश करती हैं, तो वह चिल्‍लाने लगता है. उसकी शोर सुनकर बब्‍बर शेर को गुस्‍सा आ जाता है. और वह शेरन‍ियों के इलाके में घुस जाता है. एक साथ चारों शेरन‍ियों को पटकते हुए अपने बच्‍चे को वापस ले आता है. वीडियो देखकर लोग हैरान हैं, और सवाल पूछ रहे हैं कि क्‍या शेरनी भी शेर के बच्‍चे का श‍िकार कर लेती है.

” isDesktop=”true” id=”6573831″ >

कितनी मजबूती, तेजी और निडरता के साथ लड़ी
तकरीबन 2 मिनट की इस वीडियो क्‍ल‍िप को कुछ घंटे पहले ही शेयर किया गया है. अब तक 5 हजार से ज्‍यादा बार इसे देखा जा चुका है. कई कमेंट्स मिले हैं. एक यूजर ने लिखा, हमें उस अकेली शेरनी के साहस और बहादुरी के प्रति आभार प्रकट करना चाहिए. वह कितनी मजबूती, तेजी और निडरता के साथ लड़ी और खुद को बचाया. सच में वह जंगल की असली और सबसे मजबूत रानी है! मैंने कभी भी एक असली लीजेंड फाइटर को नहीं देखा है. दूसरे ने लिखा, शेर ने अपने बच्‍चे को बचा लिया, यह देखना हर पेरेंट्स के लिए सुखद है.

Tags: Lion, Wildlife Viral Video

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More