
गौहर/दिल्ली. दिल्ली में खाने-पीने के शौकीनों के लिए बेस्ट प्लेस हैं. जहां बजट में स्ट्रीट फूड का लुफ्त उठाया जा सकता है. दिल्ली के तीखे और चटपटे फूड के साथ -साथ दिल्ली के डेज़र्ट भी काफी फेमस हैं. यहां के लोग भी फूड के साथ अलग-अलग प्रयोग करते रहते हैं. ऐसा ही एक प्रयोग दिल्ली में ”शॉर्टक्रस्ट” नाम के आउटलेट ने क्रीम रोल्स के साथ किया है. हम सब ने बचपन में वाइट क्रीम रोल तो खाया हैं पर ये कई प्रकार के डिफरेंट फ्लेवर्स वाले क्रीम रोल्स बेचते हैं. जिसको लोग यहां पर आकर बहुत ही शौक से खा रहे हैं.
दुकान के मालिक पियूष ने बताया कि इनका ब्रांड 1977 से चल रहा है, जिसे उनके पिता ने शुरू किया था. पहले इस ब्रांड का नाम ”मिस्टर गुलाटी बेकर्स” हुआ करता था, जिसे बाद में उन्होंने बदल कर ”शॉर्टक्रस्ट” कर दिया है. इस क्रीम रोल वाले डिफरेंट फ्लेवर्स के आईडिया पर उन्होंने बताया कि पहले वे सिर्फ एक फ्लेवर हेज़लनट ही शुरू किया था. लेकिन जब लोगों को उनका यह फ्लेवर बहुत पसंद आया, तो उन्होंने क्रीम रोल्स के और भी फ्लेवर्स जोड़ दिए. जो अब लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रहें हैं.
क्रीम रोल्स के फ्लेवर्स
यहां पर आपको क्रीम रोल्स के कई फ्लेवर्स खाने को मिलेंगे. इनमें शामिल हैं ब्लूबेरी क्रीम रोल, मैंगो क्रीम रोल, बेल्जियन चॉकलेट क्रीम रोल, कैरेमल क्रीम रोल, स्ट्रौबरी क्रीम रोल, लोटस बिस्कॉफ क्रीम रोल, मीठा पान क्रीम रोल, टॉफी क्रीम रोल, न्यूटेला हेज़लनट क्रीम रोल और पाइनएप्पल क्रीम रोल. ये सभी फ्लेवर्स इनकी ओर से ही बनाए जाते हैं. आउटलेट के मालिक ‘पीयूष’ ने बताया कि क्रीम रोल को लोग डेज़र्ट की तरह से भूल गए हैं, तभी उन्होंने इन सब फ्लेवर्स को ऐड करके लोगों को एक बार फिर से उनके बचपन की याद दिलाई है.
जानिए जगह, टाइमिंग और रेट
अगर आपको भी यह क्रीम रोल्स खाने हैं, तो आप इनके विभिन्नआउटलेट्स पर जाकर मजा ले सकते हैं.ये आउटलेट्स द्वारका, पश्चिम विहार, जनकपुरी, जीटीबी नगरऔर प्रीतम पुरा में स्थित हैं . आप इन क्रीम रोल्स को ऑनलाइन ज़ोमैटोऔर स्विग्गी से भी ऑर्डर कर सकते हैं. यह आउटलेट्स हफ्ते के सात दिन खुले रहते हैं और आप सुबह 11:00 बजे से लेकर रात के 11:00 बजे के बीच में कभी भी यहां पर आ सकते हैं. इन क्रीम रोल्स की कीमत 70 रुपए से लेकर 100 रुपए तक है और इनके साधारण प्लेन क्रीम रोल की कीमत 55 रुपए है.
.
Tags: Delhi news, Food, Food 18, Local18
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 18:45 IST






