महज 17 साल की उम्र में मिला ‘बड़ा’ सम्मान, पूरे हरियाणा को इस बेटी पर नाज


हिमांशु नारंग/करनाल: हरियाणा में हुनर की कमी नहीं. इस माटी एक से बढ़कर एक खिलाड़ी जन्मे हैं. अंतरिक्ष पर जाने वाली पहली भारतीय महिला कल्पना चावला, पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, रणदीप हुड्डा जैसे होनहार एक्टर, गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा हरियाणा की इसी माटी में जन्मे हैं.

प्रदेश के युवाओं की दिलचस्पी हर क्षेत्र में है और अब सूबे की एक और बेटी ने प्रदेश का नाम रोशन किया है. हाल ही में हरियाणा की एंजेलिना राणा को दादा साहेब फाल्के टेलीविजन अवॉर्ड-2023 से नवाजा गया. अब जब एंजेलिना राणा करनाल पहुंची तो वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ.

एंजेलिना राणा के पिता गोरखपाल राणा सोनीपत जिले में एसीपी के पद पर तैनात हैं. इससे पहले एंजेलिना के पिता करनाल में SHO रह चुके हैं. करनाल पहुंचने पर एंजेलिना का जोरदार स्वागत हुआ. बता दें कि दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड हासिल करने वाली एंजेलिना प्रदेश की पहली लड़की है.

परिवार को बेटी पर नाज
एंजेलिना राणा की उम्र अभी महज 17 साल है. उन्हें मुंबई में अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया. एंजेलिना ने मुंबई में पहले मिस टीन यूनिवर्स-2021 का खिताब जीता था. एंजेलिना राणा के पिता से लेकर पूरे परिवार को बेटी की इस सफलता पर नाज है.

पिता को मानती है रोल मॉडल
हर माता-पिता की बच्चों की सफलता में अहम भूमिका होती है. एंजेलिना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया. बताया कि वह अपने पिता को अपना रोल मॉडल मानती है. पिता से प्रेरणा लेकर वह इस मुकाम तक पहुंची है. आज एंजेलिना के पिता को बेटी पर नाज है और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है.

Tags: Haryana news, Karnal news, Latest hindi news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More