जब इरफान खान को मिल गई फिल्म, मनोज बाजपेयी का भनका दिमाग, डायरेक्टर को किए थे 21 फोन, लेकिन नहीं बनी बात


मुंबई. मनोज बाजपेयी और इरफान खान बॉलीवुड सिनेमा के 2 ऐसे नाम हैं जिन्होंने एक्टिंग को भी एक खास मुकाम दिया है. साथ में करियर की शुरुआत करने वाले ये दोनों सितारे अपने किरदारों को लेकर अलग पहचान बनाने में सफल रहे हैं. जहां इरफान ने अपनी एक्टिंग का जलवा हिंदी से लेकर यूरोप तक की फिल्मों में बिखेरा. तो वहीं मनोज बाजपेयी को भी सरकार ने सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया है.

लेकिन इत्तेफाक रहा कि दोनों कलाकार कभी भी एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं कर पाये. हाल ही में मनोज बाजपेयी ने समदीश भाटिया को दिए इंटरव्यू में इरफान को लेकर बात की. साथ ही एक दिलचस्प खुलासा भी किया है. जब मनोज बाजपेयी से पूछा गया कि इरफान खान की स्किल्स और उनके किरदारों से क्या आपको जलन होती थी?

इसके जवाब में मनोज बाजपेयी ने भी दिलचस्प बातें बताई हैं. मनोज बाजपेयी ने बताया कि उन्हें इरफान खान से कभी भी जलन नहीं हुई. मनोज बाजपेयी बताते हैं, ‘हम एक ही समय में सिनेमा में सक्रिय रहे हैं. हमने उसी समय अलग-अलग बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. इरफान खान एक्टिंग के लिए खास जाने जाते हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है. हालांकि हमें कभी साथ काम करने का मौका नहीं मिला.’

जब इरफान के रोल के लिए मनोज बाजपेयी ने डायरेक्टर को किए 21 फोन
मनोज बाजपेयी ने एक मजेदार किस्से का भी खुलासा किया है. मनोज बाजपेयी ने बताया कि उन्हें 2003 में आई मकबूल फिल्म काफी पसंद आई थी. इस फिल्म में लीड किरदार इरफान खान ने निभाया था. लेकिन मैं इस किरदार को करना चाहता था. इसके लिए मैंने खूब प्रयास भी किए हैं.

इरफान से पहले इस रोल के लिए केके मैनन को कास्ट किया गया था. केके मैनन ने इसके लिए बाल भी बढ़ा लिये थे. लेकिन फिल्म डिले हो गई और केके दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो गए. जिसके चलते ये फिल्म इरफान को दी गई. मैं इस रोल को करना चाहता था. इसके लिए मैंने विशाल भारद्वाज को 21 बार फोन किया था. लेकिन उन्होंने हर बार मुझसे यही कहा कि इरफान खान को कास्ट कर लिया गया है.’

Tags: Irrfan Khan, Manoj Bajpayee

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More