Famous Cat Fight: मनीषा कोइराला को क्यों देखना पसंद नहीं करती हैं ऐश्वर्या राय? 29 साल से निभा रही हैं दुश्मनी

नई दिल्ली. मनीषा कोइराला-ऐश्वर्या राय 90 के दशक की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस रही हैं. मनीषा के फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 में सुभाष घई निर्देशित फिल्म सौदागर से हुई थी. जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन ने 1997 में रिलीज हुई ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. भले ही इन दिनों ने एक साथ कभी कोई फिल्म की लेकिन इनके आपसी झगड़े बॉलीवुड में काफी मशहूर थे. बता दें कि इन दोनों की दुश्मनी आज भी जारी है. ये दोनों आज भी एक दूसरे से बातें नहीं करती हैं.

ये बातें तब की जब मनीषा कोइराला ने ऐश्वर्या राय और मशहूर मॉडल-एक्टर राजीव मूलचंदानी का नाम जोड़ा था. साल 1994 मनीषा ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था. बाद ऐश ने एक इंटरव्यू देख कर अपना दर्द लोगों के सामने रखा था. वैसे तो सबको लगता है कि ऐश्वर्या का पहला प्यार सलमान खान थे, लेकिन ये सच नहीं है. मनीषा के खुलासे के अनुसार, सलमान को डेट करने से पहले मॉडल राजीव मूलचंदानी ऐश्वर्या के पहले क्रश थे. यह उन दिनों की बात जब ऐश मॉडलिंग करती थीं .वहीं राजीव भी मॉडलिंग की दुनिया के एक मशहूर चेहरे थे. हालांकि जब ऐश मिस वर्ड बनीं और फिल्मों में आई तो दोनों का ब्रेकअप हो गया और इसके बाद राजीव मनीषा को डेट करने लगे थे.

 मनीषा ने फैलाई थीं अफवाहें
बताया जाता है कि मनीषा ने खुद ही राजीव संग अपनी बढ़ती नज़दीकियों की बातें फैलाई थीं. उन्होंने खुलासा किया था कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या की वजह से उनकी जिंदगी में उथल पुथल मच गई. साल 1994 में मनीषा ने एक मैगज़ीन को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि वह राजीव मूलचंदानी को डेट कर रही हैं. मेरे लिए राजीव ने ऐश्वर्या को छोड़ दिया. साथ ही मनीषा ने बताया कि “उन्होंने राजीव और ऐश्वर्या के लव लेटर्स भी देखे थे जो राजीव ने ऐश के लिए लिखे थे.

ऐश्वर्या हुईं अपसेट
मनीषा के इस इंटरव्यू के बाद ऐश्वर्या काफी अपसेट हो गई थीं. मनीषा के उस इंटरव्यू से ऐश की रातों की नींद उड़ गई थी क्योंकि उस वक्त ऐश्वर्या इंडस्ट्री में शुरूआत कर रही थीं और मनीषा पहले से ही इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर थीं. ऐसे में दोनों की इस कंट्रोवर्सी को लोगों ने खूब एन्जॉय किया. मनीषा के इंटरव्यू के करीब 5 साल बाद ऐश ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनके खुलासे पर अपना गुस्सा जाहिर किया था.

साल 1999 में ऐश्वर्या राय ने एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने मनीषा के दावे को बकवास बताया था.इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया था कि मनीषा ने उनकी इमेज काफी खराब हो गई थी. इस इंटरव्यू में भी ऐश ने मना कर दिया था कि वह राजीव संग रिलेशनशि में थीं. उन्होंने राजीव को अपना दोस्त बताया था.

Tags: Aishwarya rai, Aishwarya rai bachchan, Entertainment news., Entertainment Special, Entertainment Throwback, Manisha Koirala

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More