
LED Bulb Glow: पहले के समय में जो पीली रोशनी वाले लाइट बल्ब आते थे, वह करीब 100W तक के होते थे. लेकिन फिर धीरे-धीरे कम वाट वाले CFL आए और अब ट्रेंड LED का है. ये सबसे कम बिजली की खपत करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि रात में इन्हें बंद कर दिया जाए तब भी ये चमकते रहते हैं. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि क्यों LED बल्द बंद करने के बाद भी रात को ग्लो करते रहते हैं.
दो ऐसी वजह हो सकती है जिसकी वजह से LED बंद होने पर भी चमकते रहते हैं. पहला इसकी खराब क्वालिटी. एलईडी बल्ब कई क्वालिटी के आते हैं. एक लो-क्वालिटी वाला LED बल्ब बंद होने पर भी चमक सकता है, या झिलमिलाहट कर सकता है. यह एक बहुत ही आम समस्या है.
ये खासतौर पर सस्ते, लो क्वालिटी वाले LED के साथ होता है. अच्छी बात यह है कि आप दिक्कत को आसानी से ठीक कर सकते हैं.
दूसरा कारण हो सकता है इलेक्ट्रिसिटी सर्किट. कई बार समस्या बल्ब से नहीं बल्कि बिजली के सर्किट से होती है. ऐसे मामलों में क्या होता है कि जब आप स्विच बंद करते हैं, तब भी रोशनी स्विच बिजली के अवशेषों के माध्यम से एंटर करने देती है. ऐसा होने का कारण ये हो सकता है कि न्यूट्रल वाला तार अर्थ से ठीक से न जुड़ा हो.
OFF करने के बाद भी चमकता है बल्ब तो कैसे रोकें
LED बल्ब को बदल दें, और किसी अच्छी ब्रांड का LED लगाएं. इसके अलावा ये भी चेक करें कि वायरिंग के साथ सब कुछ ठीक हो. सलाह दी जाती है कि अगर आपको समझ में नहीं आ रहा है तो अपने इलेक्ट्रिशियन को बुला लें, वह आपको ठीक तरीके से गाइड कर देगा.
.
Tags: Tech Knowledge, Tech news hindi, Tech Tricks
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 16:45 IST






