नई दिल्ली: ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) के खिलाफ छतीसगढ़ के महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में प्रदर्शन हुआ. लोगों ने देशभर में फिल्म की स्क्रीनिंग पर बैन लगाने की बात कही. फिल्म विरोधियों का मानना है कि यह फिल्म सनातन धर्म के खिलाफ एक साजिश है. ‘कोरिया साहित्य अवाम कला मंच’ के कुछ सदस्य महेंद्रगढ़ कस्बे के एक कॉम्प्लैक्स पर इकट्ठा हुए और सिनेमाघर के सामने विरोध जताया, जहां ‘आदिपुरुष’ की स्क्रीनिंग हो रही थी.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली मंच की सदस्य अनामिका चक्रवर्ती ने कहा कि फिल्म का नाम ‘आदिपुरुष’ गुमराह करता है. वे कहती हैं, ‘फिल्म रामायण पर आधारित है. भगवान राम ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ थे, न कि आदिपुरुष.’ फिल्म समाज में गलत संदेश फैला रही है और हमारी युवा पीढ़ी को गुमराह कर रही है. यह फिल्म सनातन धर्म के खिलाफ साजिश है.’
फिल्म को बैन कर सकती है कांग्रेस सरकार
छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि फिल्म भगवान राम और हनुमान की छवि खराब करने के लिए बनाई गई है और कहा कि अगर लोग चाहते हैं, तो कांग्रेस सरकार फिल्म को राज्य में बैन कर सकती है. दर्शकों और क्रिटिक्स की काफी आलोचनाओं के बावजूद, फिल्म ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है.

(फोटो साभार: Twitter)
विरोध के बीच ‘आदिपुरुष’ की ताबड़तोड़ कमाई
टी-सीरीज ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ की ताबड़तोड़ कमाई की बात कही है. फिल्म ने पहले दिन 140 करोड़ रुपये कमाकर हैरान कर दिया. दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. यानी, फिल्म का दो दिनों का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन लगभग 240 करोड़ रुपये है.
.
Tags: Actor Prabhas, Adipurush
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 16:25 IST






