गुमला में आज से शुरू हो रहा क्रिकेट का महासंग्राम, विजेता टीम को मिलेगा 51 हजार का नकद इनाम

अनंत कुमार/गुमला. गुमला शहर के बीचोबीच स्थित बाजार टांड़ गुमला में झामुमो गुमला जिला समिति के बैनर तले 18 जून शाम के 6 बजे से क्रिकेट का महासंग्राम, स्वर्गीय इमानुएल तिर्की मेमोरियल नाइट सर्कल क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा सत्र का शुभारंभ होने जा रहा है. यह टूर्नामेंट 18 जून से 22 जून दिन गुरुवार तक रोजाना शाम के 7:00 बजे से रात के 11:00 बजे तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट की एंट्री फीस ₹4000 रुपये है. इसमें राज्य के अलग-अलग जगह से कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं .

वहीं विजेता टीम को ₹51000 नकद पुरस्कार व शानदार ट्रॉफी से नवाजा जाएगा जबकि उपविजेता टीम को ₹31000 नकद पुरस्कार व शानदार ट्रॉफी दी जाएगी. साथ ही प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच को ट्रॉफी, बेस्ट बॉलर को स्मार्ट वॉच और ट्रॉफी,बेस्ट बैट्समैन को स्मार्ट वॉच और ट्रॉफी,बेस्ट फील्डर को ट्रॉफी, वहीं मैन ऑफ द सीरीज को मोबाइल फोन और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा.

हर टीम में 8 खिलाड़ी
यह टूर्नामेंट सर्कल क्रिकेट टीम के नियमों के अनुसार खेला जाएगा.एक टीम में 8 खिलाड़ी खेलेंगे.प्रत्येक खिलाड़ी को ड्रेस और जूता पहनना अनिवार्य होगा.अंपायर का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा. मैच के दौरान अनुशासनहीनता दिखाने पर टीम को डिसक्वालीफाई कर दिया जाएगा. एक खिलाड़ी केवल एक ही टीम से खेल सकता है.आयोजन कमिटी द्वारा लिए गए फैसले अनिवार्य एवं अपरिवर्तनीय होगा.

विजेता को शानदार इनाम
मोहम्मद साजिद आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि स्वर्गीय इमानुएल तिर्की मेमोरियल नाइट सर्कल क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 सीजन 3 का शानदार शुभारंभ 18 जून दिन रविवार को शहर के बाजार टांड़ में होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में राज्य के अलग-अलग जिलों से कुल 16 टीमें भाग ले रही है. इस टूर्नामेंट के विजेता टीम को ₹51000 नकद पुरस्कार व शानदार चमचमाती हुई ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा. वहीं उपविजेता टीम को ₹31000 नकद पुरस्कार व शानदार ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा. इस टूर्नामेंट में विभिन्न खिलाड़ियों के लिए विभिन्न प्रतिभा के लिए अलग-अलग पुरस्कार रखे गए. इस टूर्नामेंट के समापन के मौके पर गुमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूषण तिर्की उपस्थित रहेंगे.

.

FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 16:26 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More