ICSI CS December 2023: कंपनी सेक्रेटरी के 21 दिसंबर से होंगे एग्जाम, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली.  ICSI CS December 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी (CS) परीक्षा दिसंबर 2023 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर विजिट करके एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं. CS दिसंबर 2023 परीक्षा 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी.

कंपनी सेक्रेटरी (CS) की परीक्षा 3 घंटे की होगी. यह दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही परीक्षा के शेड्यूल के संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि संस्थान किसी भी आपात स्थिति को पूरा करने के लिए 31 दिसंबर, 2023, 01, 02 और 03 जनवरी, 2024 को सुरक्षित रखता है.

ICSI CS December 2023: आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2023 शेड्यूल चेक करने के स्टेप

  • चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर विजिट करें.
  • चरण 2: यहां होमपेज पर, “सीएस परीक्षाओं के लिए समय सारणी, दिसंबर, 2023” के लिंक पर क्लिक करें.
  • चरण 3: अब कंप्यूटर स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगा.
  • चरण 4: परीक्षा कार्यक्रम देखें और डाउनलोड करें.
  • चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.

कंपनी सचिव के रूप में काम के लिए जरूरी ये सर्टिफिकेट
बता दें कि ICSI CS एग्जाम भारतीय कंपनी सचिव संस्थान द्वारा आयोजित किया जाता है. कंपनी सचिव के रूप में काम के लिए ये सर्टिफिकेट जरूरी है. यह परीक्षा व्यावसायिक उपयोग के लिए कंपनी सचिव के रूप में कार्य करने की क्षमता की मान्यता प्रदान करती है. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

Tags: College education, Education news, Exam news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More