Famous Food: दिल्ली में लीजिए हैदराबादी बिरयानी का मजा, 25 साल पुरानी दुकान का स्‍वाद जीत लेगा, जानें लोकेशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिया पांडे/दिल्ली. देश की राजधानी दिल्‍ली न सिर्फ अपने टूरिस्‍ट प्‍लेस बल्कि अपने लजीज व्यंजनों को लिए भी जानी जाती है. कई लोग तो सिर्फ दिल्ली में खाने के लिए आते हैं. अगर आप भी बिरयानी खाने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको दिल्ली के की ऐसे शॉप पर लेकर कर चलेंगे, जहां आप हैदराबादी बिरयानी का लुफ्त उठा सकते हैं. इसके साथ ही नॉन वेज के सभी आइटम खा सकते हैं.

ये दुकान दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित है, जो कि हैदराबादी बिरयानी के नाम से प्रसिद्ध है. वहीं, इस दुकान के संचालक अमजा ने बताया कि उनकी ये दुकान 25 साल पुरानी है. साथ ही बताया कि वो नॉर्मल बिरयानी से हैदराबादी बिरयानी में ज्यादा मसाला यूज करते हैं. साथ ही उनके मसाले काफी अनोखे होते हैं. दुकान में बिरयानी के अलावा चिकन चंगेजी, रोस्टेड चिकन, अफगानी चिकन और मलाई टिक्का भी मिलता है. अमजा के मुताबिक, दुकान की बिरयानी के बाद बटर चिकन काफी प्रसिद्ध है. अगर कीमत की बात करें तो 260 रुपये में फुल प्लेट और 140 रुपये में हाफ प्लेट बिरयानी मिल जाएगी.

Delhi Famous Food: क्‍या आपने खाए हैं करोल बाग वाले भैया के छोले कुलचे? एक दफा खाएंगे तो बार-बार आएंगे

जानें टाइम और लोकेशन
दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित हैदराबादी बिरयानी की दुकान दोपहर 1:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक खुली रहती है. इस जगह आप अपने निजी वाहन के अलावा ऑटो और टैक्‍सी से आसानी से जा सकते हैं.

Tags: Biryani, Delhi news, Food, Food 18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें